किरन्दुल पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन करते 25 पेटी बीयर
किरन्दुल पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन करते 25 पेटी बीयर, 03 पेटी अंग्रेजी शराब तथा महेन्द्रा मराजो वाहन को जप्त कर की कार्यवाही।
1. अमित भदौरिया पिता स्व. कृष्ण कुमार भदौरिया उम्र 34 वर्ष निवासी कुकानार, जिला- सुकमा
2. रिषभ राठौर पिता पवन सिंह राठौर उम्र 20 वर्ष निवासी हितावर, थाना कुआकोंडा
दंतेवाड़ा- जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में अवैध शराब पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय(भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन एवं एसडीओपी कमलजीत पाटले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी किरन्दुल संजय यादव व स्टाफ द्वारा अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाए जा रहे हैं। इस दौरान दिनांक 15.05.2026 को मुखबीर सूचना पर किरन्दुल पुलिस द्वारा सीएसईबी कालोनी, पटवारी पारा किरन्दुल के अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु परिवहन के लिये महेन्द्रा मराजो वाहन क्रमांक CG-10-AT-2244 में रखे 1. SIMBA बीयर – 25 पेटी (300 बाटल) 2. 01 पेटी अंग्रेजी शराब (अध्धी का 24 बाटल) 3. 02 पेटी अंग्रेजी शराब (पौवा का 96 बाटल) इस तरह कुल शराब मात्रा 45.78 लीटर, कुल कीमती 92040/- रू. तथा शराब परिवहन करने में प्रयुक्त महेन्द्रा मराजो वाहन क्रमांक CG-10-AT-2244 को जप्त कर आरोपियों 1. अमित भदौरिया पिता स्व. कृष्ण कुमार भदौरिया उम्र 34 वर्ष निवासी कुकानार, जिला- सुकमा। 2. रिषभ राठौर पिता पवन सिंह राठौर उम्र 20 वर्ष निवासी हितावर, थाना कुआकोंडा, जिला दंतेवाड़ा के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी संजय यादव, उप निरीक्षक हेमशंकर गुनेन्द्र, उप निरीक्षक लीला राम गंगबेर, प्रधान आरक्षक हरि सिन्हा, राज प्रताप साय पैकरा, मधुकांत मरकाम, आरक्षक रूकचंद नाग, मनोज साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्टर दंतेवाड़ा ए आर कर्मा
No Previous Comments found.