अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार।
दंतेवाड़ा - जिला दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा में अवैध नशीले पदार्थो की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय, (भा.पु.से.) जिला दंतेवाड़ा के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार वर्मन दंतेवाड़ा के मार्गदर्शन एवं राहुल उईके पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दंतेवाडा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी दंतेवाडा धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ गांजा पर सिटी कोतवाली दंतेवाड़ा पुलिस को कार्यवाही करने में सफलता मिली है। उसी तारतम्य में दिनांक 16.05.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति लाल रंग के बिना नंबर के स्प्लेण्डर मोटर सायकल में कटेकल्याण से दंतेवाड़ा की ओर आ रहा है जो काला रंग का टी-शर्ट, काले रंग का लोवर पहना हुआ है सूचना पर सउनि. नरेन्द्र भारती हमराह स्टाफ के द्वारा कटेकल्याण रोड में पानी टंकी के पास वाहन चेकिंग करने के दौरान एक व्यक्ति लाल रंग के बिना नंबर प्लेट वाला मोटर सायकल में आता दिखा जिसे चेकिंग के दौरान पूछताछ करने पर अपना नाम - निरंजन बढई पिता निरध बढई उम्र-35 वर्ष जाति बंगाली निवासी वार्ड क्र. 10 चुडी टिकरापारा दन्तेवाड़ा मुल निवासी-एमव्ही 26 पो. माडीवाला थाना मलकानगिरी उड़ीसा का रहने वाला बताया व्यक्ति एवं मोटर सायकल की तलाशी के दौरान मोटर सायकल के डिक्की में 01 पैकेट भूरे रंग के सेलो टेप से लिपटा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा 2.400 कि.ग्राम मिला तथा उसके जेब में 01 नग मोबाईल मिला, मादक पदार्थ गांजा की अनुमानित किमती 12,000/- रूपये का होना पाया गया है। मौके पर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया बाद आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार जेल निरूद्ध किया गया है।
दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा जिले में अवैध गांजा बिक्री करने वालो के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दे। कार्यवाही में मुख्य रूप से - उनि. संजय पाल, सउनि. नरेन्द्र भारती, सउनि. पंकज धर, प्रआर 718 बीरेन्द्र नाग, आर. 833 जलदेव मरकाम, आर. 262 मनोज नेगी, आर. 829 देवलाल सिदार व वाहन चालक आरक्षक 1478 अमन टोप्पो, डीएसएफ आर. 3183 पुरूषोत्तम मण्डावी की प्रमुख भूमिका रही है।
रिपोर्टर - ए आर कर्मा

No Previous Comments found.