जगदलपुर के पत्रकार विकास तिवारी के एक बयान को लेकर विवाद गहरा गया है।

दंतेवाड़ा - केंद्रीय गृहमंत्री अमित के दौरे के दौरान दिए गए बयान से नाराज भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर और एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में पत्रकार विकास तिवारी द्वारा नक्सलियों के पुनः संगठित होने को लेकर पूछे गए सवाल के संदर्भ में भीम आर्मी का जिक्र किए जाने पर संगठन ने कड़ी आपत्ति जताई है। भीम आर्मी के पदाधिकारियों का कहना है कि संगठन बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों पर चलने वाला एक सामाजिक संगठन है,जो गरीबों की मदद, शिक्षा को बढ़ावा देने और दलित एवं कमजोर वर्गों के शोषण को रोकने के लिए कार्य करता है। संगठन ने बयान को उनकी छवि धूमिल करने वाला बताते हुए पत्रकार से सार्वजनिक माफी की मांग की है। इस दौरान जिलेभर से बड़ी संख्या में भीम आर्मी के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। फिलहाल पूरे मामले को लेकर जिले में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्टर - ए आर कर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.