प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजाराम तोड़ेम ने कहा छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ही करेगा
दंतेवाड़ा - मां दन्तेश्वरी मंदिर परिसर दंतेवाड़ा में विगत 10 माह से लगातार 365 दिन माँ दन्तेश्वरी अन्नपूर्णा भोग भण्डारा का संचालन लगातार छ.ग. सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई दन्तेवाड़ा के द्वारा संचालन किया जा रहा है। इस भंडारे में भारतवर्ष के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु एवं आमजन पहुंचकर भोजन ग्रहण कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन छ.ग.सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई दन्तेवाड़ा एवं मूल समाज के सहयोग से सुव्यवस्थित रूप से किया जा रहा है। यह आयोजन सामाजिक एकता समरस्ता सेवा एवं धार्मिक आस्था का प्रतीक बना हुआ है। छ.ग.सर्व आदिवासी समाज का बैठक आयोजित की गई थी उक्त बैठक में प्रदेश पदाधिकारी का आगमन हुआ था। श्री राजाराम तोड़ेम जी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल नांगवशी जिला अध्यक्ष दशरथ कश्यप जी एवं जिले के दन्तेवाड़ा,गीदम ,कुआकोण्डा, कटेकल्याण के आदिवासी समाज के लोग मौजूद थे जिसमें विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुआ,सगंठन विस्तार एवं युवाओं को रोजगार /स्वरोजगार सृजन, पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य स्थानीय भर्ती को लेकर एवं विभिन्न सामजिक गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई। इसी विषय को लेकर उक्त सदस्यों द्वारा कलेक्टर महोदय श्री देवेश ध्रुव को अवगत कराया गया कि सर्व सम्मति से निर्णय अनुसार भोग भण्डारा का संचालन छ.ग. सर्व आदिवासी समाज ही करेगा इस हेतु जिला प्रशासन ने सहयोग का आश्वासन दिया। मंगल भवन व्यवस्थाओं जिसमें मंगल भवन का मरम्मत, पेयजल की व्यवस्था,भवन का रंग-रोगन इत्यादि व्यवस्था पर ज्ञापन भी सौपा गया उक्त समस्या को जल्द से जल्द दूर करने के लिए माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा समाज के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया गया।
बैठक के दौरान दंतेवाड़ा जिला में भोग भंडारा का संचालन आदिवासी समाज द्वारा किया जा रहा है। इसी बीच कुछ अन्य लोगों द्वारा संचालन अपने हाथ में लेने की बात सामने आई इस मामले की जानकारी मिलने पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा कि भोग भंडारा का संचालन केवल छ.ग. सर्व आदिवासी समाज ही करेगा एवं दूसरे लोग करना चाहे तो दूसरे जगह पर कर सकेंगे यह बात कही गई। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर परंपरा और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उक्त बैठक में धुरवा समाज अध्यक्ष जयराम कश्यप, माहरा समाज अध्यक्ष संजय पंत,एवं भतरा समाज अध्यक्ष कुरसोराम मौर्य एवं कलार समाज से संतोष सैठिया एवं यादव समाज से अध्यक्ष गणेश यादव,कुम्हार समाज बुधराम सोरी, गोड समाज सदस्य रमेश भास्कर,श्रीमती फुलमती नाग श्रीमती लक्ष्मी बघेल,श्रीमती सावत्री,बालसिंह कश्यप श्रीमती राजमनी यादव,कमारू नाग चारो ब्लाक के युवा सदस्य भी शामिल थे।
रिपोर्टर - ए आर कर्मा

No Previous Comments found.