नक्सलमुक्त हिरोली पंचायत में बसा मलागिर में शांति का जश्न

दंतेवाड़ा - जिले ग्राम पंचायत हिरोली के पर्यटन मलागिर क्षेत्र ने इतिहास रच दिया है। दंतेवाड़ा का पहला नक्सलमुक्त क्षेत्र घोषित होने के बाद रविवार अवकाश के दिनों में सैकड़ों कर्मचारी मलागिर एरिया में गुमने जातें हैं पुलिस अधिकारियों और पत्रकारों ने यहां एकजुट होकर पिकनिक मनाई। कभी नक्सल हिंसा से दहलने वाला यह इलाका अब शांति,विश्वास और भाईचारे की मिसाल बन गया है। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी किरंदुल  के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस विभाग और पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष आजाद सक्सेना के प्रिंट-इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ भोजन किया। बच्चों के साथ खेल खेले और विकास कार्यों पर चर्चा की। ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से सभी का स्वागत किया।

पुलिस अधिकारीयों ने कहा,सुरक्षाबलों के बलिदान और जनता के सहयोग से मलागिर आज नक्सलमुक्त हुआ है। यहां पिकनिक मनाना शांति की जीत का उत्सव है। हमारा लक्ष्य पूरे बस्तर को भयमुक्त बनाना है। जिला पंचायत सदस्य सोमारू कडती एवं सरपंच सुनिता कडती ने कहा,"पहले रात को गोली की आवाज से नींद खुलती थी। पुलिस और पत्रकार भाई हमारे साथ बैठकर खाना खा रहे हैं। इससे बड़ी खुशी क्या होगी।" प्रशासन अब मलागिर को इको-टूरिज्म स्पॉट के रूप में विकसित करने की योजना बना रहा है। इस आयोजन को बस्तर में शांति बहाली की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

रिपोर्टर - ए आर कर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.