धोखाधडी एवं आईटी एक्ट के मामले में फरार एक आरोपी की गिरफ्तारी

दंतेवाड़ा : जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में अपराधों की रोकथाम एवं असामजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमान गौरव राय जिला दन्तेवाड़ा के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बारसूर गोविन्द दीवान के पर्यवेक्षण में निरीक्षक अमित बेरिया के निर्देशन में गीदम पुलिस द्वारा 9,50000/रूपये (नौ लाख पचास हजार रूपये) की धोखाधडी करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 10.07.2025 को प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 16.02.2024 को संयुक्त खाता एक्सिस बैंक की शाखा गीदम से 14 लाख 39 हजार 762 रुपए की राशि का कृषि लोन लिया था जिसे एक्सीस बैंक फिल्ड ऑफिसर प्रवीण शर्मा के द्वारा खाता खुलवाया गया था। इसी दौरान आरोपी प्रवीण शर्मा के मन में इस राशि को हड़पने का विचार बना और वह बैंक कर्मचारी रहते हुए अपने पद का दुरूपयोग करते हुए प्रार्थी को अपने विश्वास में लेकर खाता खुलवाने से लेकर माह फरवरी, मार्च 2024 के दौरान प्रार्थी से एटीएम, ट्रांजेक्शन, एटीएम ट्रांजेक्शन व अन्य माध्यम से धोखाधडी करते हुए 9,50000/रूपये (नौ लाख पचास हजार रूपये) की धोखाधडी किया गया। इसके बारे में पता चलने पर प्रार्थी द्वारा आरोपी से संपर्क करके उक्त राशि वापस मांगने पर आरोपी द्वारा टालमटोल किया गया और बाद में फरार हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गीदम में अपराध क्रमांक 65/2025 धारा- 420,409 भारतीय दण्ड संहिता  एवं सूचना प्रौधिगिकी अधिनियम 2000 की धारा- 66 (डी) कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी घटना दिनांक से फरार था। मोबाईल सीडीआर एवं साइबर लाकेशन के आधार पर व मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रवीण कुमार शर्मा पिता ओम प्रकाश शर्मा उम्र 29 वर्ष पता माता संतोषी वार्ड 27 जगदलपुर जिला बस्तर को दिनांक 26.05.2026 के 09ः20 बजे गिरफ्तार कर आरोपी को माननीय न्यायालय दन्तेवाड़ा में न्यायिक रिमाण्ड हेतु प्रस्तुत किया गया। 
आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका उनि0 रामकुमार श्याम, डीएसएफ आर0 3145 नीलधर तर्मा,  डीएसएफ आर0 3078 चुन्नी लाल चालकी, एमटी आर0 विक्टर तिर्की।

रिपोर्टर : ए आर कर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.