1.8 करोड़ की लागत से बना जलागार पहले ही टेस्टिंग में सीपेज भीषण गर्मी में जनता

बचेली : बचेली नगर पालिका परिषद द्वारा नगर वासियों को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए पूरे शहर में जगह-जगह पांच टंकी का निर्माण किया गया परंतु करोड़ों की लागत से बनने वाली पानी की टंकी गुणवत्ता विहीन मटेरियल का उपयोग एवं बिना डिजाइन मिक्स के टंकी का निर्माण करने के कारण  वार्ड नंबर 5 एवं 6 का पानी टंकी पहले ही टेस्टिंग में सीपेज होने लग गया इससे पता चलता है कि वार्ड वासियों का पानी की समस्या से निजय दिलाने के लिए  बनाई गई पानी टंकी  शो पीस बन कर रह गया है इस भीषण गर्मी में कई वार्डों में पानी की सप्लाई भी नहीं हो पा रहा है पानी टैंकर के द्वारा मोहल्ले में पानी की व्यवस्था किया जा रहा हैपर वह पर्याप्त नहीं है बच्चे और ग्रहणियों या पूरे मोहल्ले के लोग परेशान है डब्बा लेकर या जिनके यहां बोर है उसके घर से पानी मांग कर लाकर घरेलू जरूर को पूरा कर रहे है भीषण गर्मी में पीने का पानी की सप्लाई बंद होना चिल्लाती धूप में बच्चे और महिलाएं पानी की धुलाई कर रहे हैं पानी टंकी का निर्माण शुरू से ही मोहल्ले वाले लोग गुणवत्ता विहीन का शिकायत कर रहे थे परंतु कोई भी इसका जिम्मेदार नहीं ले रहा था सभी जिम्मेदार लोग कह रहे थे कि पानी टंकी का निर्माण अच्छा से हो रहा है जब पानी टंकी का टेस्टिंग किया गया तो सीपेज होने के कारण ठेकेदार द्वारा लीकेज को वॉटरप्रूफ के द्वारा ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है क्या यह प्रयास स्थाई रूप से टंकी का सीपेज बंद कर पाएगा ऐसा लगता नहीं है एक करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से शहर के लोगो  को प्यास बुझाने के लिए जो टंकी बनाया गया था वह पूरे शहर में शो पीस बनकर रह गया है अभी तो पहली बार ही पानी भर गया है अगर लगातार सिपेज होता है तो एक गुणवत्ता विहीन टंकी किसी काम का नहीं रह जाएगा यह टंकी का निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा बिना साइड में इंजीनियर रखें कार्य किया जा रहा था टंकी निर्माण में जिस नियमों का पालन किया जाना चाहिए था और नगर पालिका विभाग को इसका देखरेख करना चाहिए था विभाग ने इसका निगरानी केवल कागज में ही किया गया ना स्थल का परीक्षण,सॉइल का टेस्ट ,ना प्रॉपर पदार्थ का टेस्टिंग किस प्रकार का सीमेंट, रेत, लोहे, एग्रीगेट का उपयोग करना चाहिए निर्माण करने वाली एजेंसी ने इसका  पूरी तरह से उल्लंघन किया केवल कागजों में ही सब परीक्षण और टेस्टिंग किया गया जिसका परिणाम बचेली की भोली भाली जनता आने वाले समय में पानी की समस्या से निजात मिलने का कोई भी आशा नजर नहीं आ रहा है या जनता का गाड़ी कमाई का पैसा पानी में ही बह गया  इसका कोई भी फायदा मिलेगा कि नहीं मिलेगा आने वाला समय ही बताएगा ? जिस टंकी का निर्माण  नगर के लोगों को प्यास बुझाने के लिए किया गया था वह प्यास बुझाने से पहले ही खुद ही रिपेयरिंग मांगने लग गया आगे कितना बार रिपेयरिंग होगा यह ऊपर वाला जाने और कितना पैसा इसमें खर्च होगा जनता का टैक्स काट पैसा क्या पानी टंकी के रिपेयरिंग में ही चला जाएगा या जनता का प्यास बुझाने का काम भी आएगा टैक्स वसूली में नगर पालिका किसी प्रकार का  कोई कसर नहीं  छोड़ता घर-घर जा जाकर पूरे मोहल्ले में सबके सामने टैक्स जलकर का पैसा मांगता है परंतु देखिए जनता भीषण गर्मी में पानी पानी के लिए तरस रही है और अधिकारी गण कह रहे हैं कि दो-तीन दिन में पानी का सप्लाई हो जाएगा और जनता में पानी  नहीं है टंकी बनाकर जल स्रोत खोज रहे हैं ?

रिपोर्टर : गैदलाल मरावी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.