गमावाडा-जामपारा में बिजली हादसा: जर्जर तार से 7 गाय-बैल मरे, ग्रामीणों ने मांगा मुआवजा

दंतेवाड़ा  - ब्लॉक के ग्राम पंचायत गमावाडा के नाकापाड़ा और जामपारा में शुक्रवार सुबह 11 KV हाई टेंशन बिजली तार टूटकर खेत में गिर गया। तार से निकले करंट की चपेट में आने से 5 किसानों के 7 गाय-बैलों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से किसानों को करीब 3.5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए मुआवजे की मांग की है।

कैसे हुआ हादसा: जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे तेज हवा चलने से गमावाडा नाकापाड़ा के पास से गुजर रही 11 KV लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर गया। तार गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और पास में चर रहे मवेशी करंट की चपेट में आ गए। तार के तड़पने से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए।

किस-किस का कितना नुकसान: पंचनामा के अनुसार मृत मवेशियों में हिरिया भास्कर पिता स्व. कोया, निवासी नाकापाड़ा का 1 सफेद रंग का बैल शामिल है। विजा भास्कर पिता जग्गु, नाकापाड़ा का 1 बैल और 1 लाल-सफेद रंग की गाय मरी है। शंकर भास्कर पिता सुदरुर, नाकापाड़ा की 1 लाल गाय और 1 सफेद गाय की मौत हुई है। जगमोहन अलका पिता जोगा अतरा, जामपारा की 1 सफेद गाय और चिसो भास्कर पति स्व. रघु भास्कर, गोलवा की 1 सफेद रंग का बैल मरा है।
किसान बोले - लापरवाही से गई जान: किसान हिरिया भास्कर ने रोते हुए कहा "सफेद बैल से ही खेती करता था। अब बुवाई कैसे होगी?" वहीं शंकर भास्कर ने बताया "6 महीने से तार ढीले थे, 3 बार जेई को शिकायत दी पर कोई नहीं आया।" सरपंच ने कहा कि बिजली विभाग को नोटिस भेजा जाएगा। अफसर का बयान: मौके पर पहुंचे पटवारी और पशु चिकित्सक ने पंचनामा बनाकर शवों को जमीन में गड़वाया। बिजली विभाग के जेई ने कहा कि तूफान से तार टूटा है। नियमानुसार मृत मवेशियों का मुआवजा मिलेगा। तार बदलने का काम शुरू कर दिया गया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर दंतेवाड़ा से मांग की है कि जर्जर 11 KV लाइन को तुरंत बदला जाए और मृत मवेशियों का मुआवजा DMF मद से दिया जाए। उपस्थित सरपंच सुनिल भास्कर एवं पटेल पंच गांव के ग्रामीण मौजूद थे

रिपोर्टर  - ए आर कर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.