2 साल से सड़क पर डामरीकरण नहीं, गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, ग्रामीण परेशान

दंतेवाड़ा :  ग्राम पंचायत खुटेपाल के ग्रामीण क्षेत्र में 2 साल पहले बनी मुरम सड़क पर आज तक डामरीकरण नहीं हो सका है। बरसात में कीचड़ और गर्मी में धूल-मिट्टी के कारण सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों के अनुसार करीब 2 किमी लंबी इस सड़क का निर्माण 2024 में मुरमीकरण तक ही सीमित रह गया। ठेकेदार ने मिट्टी-मुरम डालकर छोड़ दिया और डामरीकरण का काम शुरू ही नहीं किया। नतीजा, स्कूली बच्चे, मरीज और बुजुर्ग रोज जान जोखिम में डालकर गुजरते हैं। बरसात में सड़क तालाब बन जाती है, तो सूखे में उड़ती धूल से सांस लेना मुश्किल हो जाता है।

रिपोर्टर : ए आर कर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.