बचेली के पास पटेल पारा में मौत को दावत देता जर्जर पुल: कभी भी हो सकता बड़ा हादसा
दंतेवाड़ा - बचेली से नकुलनार मार्ग पर पटेल पारा के पास बना पुल मौत को दावत दे रहा है। पिछले कई सालों से पुल बीच में से लचक गया है और स्लैब में बड़ा छेद हो गया है। हालत यह है कि पुल कभी भी टूटकर बड़ा हादसा हो सकता है। रोज इसी रास्ते से स्कूली बसें, एंबुलेंस और सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। हैरानी की बात है कि नकुलनार देखने वाले PWD के 5 इंजीनियरों को इसकी जानकारी तक नहीं है। मौके पर देखा गया कि पुल के बीचों-बीच लगभग 2 फीट एक हिस्सा धंस गया है। बारिश में पानी भर जाने से छेद दिखता नहीं, जिससे खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने कहा वाहन चालकों को चेतावनी दी है।
ग्रामीणों का गुस्सा :
ग्रामीण सुखराम मंडावी ने कहा, "5 साल से सरपंच से लेकर विधायक तक को बोले, कोई सुनता नहीं। PWD वाले महीने में 4 बार यहां से निकलते हैं, पर पुल देखने कोई नहीं रुकता। क्या किसी की जान जाने के बाद ही जागेंगे?" महिला लक्ष्मी बाई ने बताया, "बच्चों को स्कूल भेजने में डर लगता है। ड्राइवर बोलता है कि बस पलट सकती है। गर्भवती महिलाओं को 10 किमी घूमकर जाना पड़ता है।"
नोट: अगर कोई फोन न उठाए तो लिखो - "PWD के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाया।"
मांग: ग्रामीणों ने कलेक्टर दंतेवाड़ा से मांग की है कि पुल को तुरंत बंद कर वैकल्पिक मार्ग बनाया जाए और नए पुल का काम युद्धस्तर पर शुरू हो। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि हादसा हुआ तो PWD के खिलाफ FIR कराएंगे।
रिपोर्टर - ए आर कर्मा
No Previous Comments found.