गुरुजी की विदाई में झूम उठा गुमड़ा, सेवानिवृत्त प्रधान अध्यापक को भेंट की नृत्य की मूर्ति

दंतेवाड़ा - गीदम विकासखंड गीदम के संकुल केंद्र गुमड़ा में सोमवार को कन्या पोटा केबिन गुमड़ा के प्रधान अध्यापक श्री लक्ष्मण मंडावी के सेवानिवृत्त होने पर भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। गुमड़ा एवं जावंगा संकुल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बड़े उल्लास के साथ धूमधाम से उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह में शिक्षकों ने बस्तर के पारंपरिक ढोल-गुजिड़ नृत्य की प्रस्तुति दी और इस पल को यादगार बनाने के लिए श्री मंडावी को नृत्य की मूर्ति एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। सभी ने शासकीय सेवा पूर्ण करने पर उन्हें बधाईयां दीं और स्वस्थ, सुखमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुश्री भवानी पुनेम, ग्राम पंचायत गुमड़ा के सरपंच नन्दू सोड़ी, संकुल प्राचार्य उदय प्रकाश शुक्ला,संकुल समन्वयक गयाप्रसाद नाग सहित दोनों संकुल के समस्त शिक्षक एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। BEO सुश्री पुनेम ने कहा कि श्री मंडावी ने कन्या शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनका समर्पण नए शिक्षकों के लिए प्रेरणा है।

रिपोर्टर - ए आर कर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.