बड़े बचेली हाई स्कूल को मिली नई बिल्डिंग, जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को दी शिक्षा की सीख
दंतेवाड़ा : कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री चैतराम अटामी जी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष * नंदलाल मुडामी जी*, जिला पंचायत उपाध्यक्ष * अरविंद कुंजाम*, नगर पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष * संतोष गुप्ता*, बचेली मंडल अध्यक्ष अमलेंदु चक्रवर्ती* एवं सरपंच * गोविंद कुंजाम* सहित समस्त नगर पालिका पार्षद एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा स्कूल के प्रवेश द्वार का फीता काटकर की गई। तत्पश्चात भारत माता, माता दंतेश्वरी एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजू जायसवाल ने बच्चों को संबोधित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुडामी, उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुंजाम एवं सरपंच श्री गोविंद कुंजाम ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
विधायक श्री चैतराम अटामी जी ने बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने हाई स्कूल में अतिरिक्त निर्माण कार्यों हेतु स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की और विधिवत प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारी:
तहसीलदार श्री महेश कश्यप, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद ठाकुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कृष्णा राव, प्राचार्य श्री नाग, प्रधान पाठक श्रीमती जाग्रति साहू, उप अभियंता श्री संतोष नेगी सहित नगर पालिका, शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
रिपोर्टर : ए आर कर्मा
No Previous Comments found.