बड़े बचेली वार्ड 7: बिना ढक्कन की नाली बनी मौत का जाल, बच्चों की जान खतरे में"*

दंतेवाड़ा : नगर पालिका द्वारा वार्ड नंबर 7 में डिकचन सागर के घर के सामने नाली का निर्माण तो कराया गया लेकिन सुरक्षा के लिए उस पर ढक्कन/स्लैब नहीं लगाए गए। 

पिछले 10  से नाली ऐसे ही खुली पड़ी है। देखा जा सकता है कि नाली में गंदा पानी भरा है और किनारों पर काई जमी हुई है। इसी गली में छोटे-छोटे बच्चे दिनभर खेलते हैं। शाम को अंधेरा होने पर राहगीरों को भी गिरने का खतरा बना रहता है। शस्थानीय निवासियों ने बताया कि "हमने कई बार नगर पालिका में शिकायत की लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। बरसात में नाली पूरी भर जाती है। अगर कोई बच्चा खेलते-खेलते गिर गया तो जिम्मेदार कौन होगा?"
मांग है कि तुरंत सभी खुली नालियों पर ढक्कन लगवाए जाएं ताकि कोई अनहोनी न हो। 
नगर वासियों का कहना है कि "जांच कराकर जल्द ढक्कन लगवाए जाएंगे।"

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.