"वार्ड 6 में अंधेरे का खतरा: बिजली लाइन पर लटका पेड़, हादसे का डर"
दंतेवाड़ा : वार्ड नंबर 6 स्थित SDM कार्यालय एवं तहसील कार्यालय के बगल से गुजर रही बिजली लाइन के खंभे पर पेड़ की बड़ी डाल लटकी हुई थी। पिछले कई दिनों से इसके कारण लाइट बार-बार गोल हो रही थी।
मोहल्लेवासियों का कहना है कि तेज हवा या बारिश में डाल तारों से टकराती थी जिससे पूरे मोहल्ले की बिजली चली जाती थी। रात में अंधेरा होने के कारण चोरी और दुर्घटना का डर बना रहता था। SDM ऑफिस और तहसील में आने वाले आम नागरिकों को भी परेशानी होती थी।
वार्ड नंबर 6 के निवासी एवं पत्रकार ए आर कर्मा ने बिजली विभाग के अधिकारी को फोन कर समस्या से अवगत कराया और कर्मचारियों को मौके पर सूचना दी।
बिजली विभाग के JE और कार्यपालन अभियंता ने शिकायत मिलते ही तुरंत टीम भेजकर खंभे से सटे पेड़ की डाल की छंटाई करवाई। इससे लाइट की समस्या स्थाई रूप से दूर हो गई है।
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।
रिपोर्टर : ए आर कर्मा
No Previous Comments found.