बड़े बचेली थाने के नव नियुक्त TI अर्जुन पटेल ने पत्रकारों से किया परिचय
दंतेवाड़ा : पुलिस थाना बड़े बचेली में नव पदस्थ थाना प्रभारी अर्जुन पटेल ने रविवार को क्षेत्र के पत्रकारों से औपचारिक परिचय बैठक की। बैठक में उन्होंने क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मीडिया के सहयोग की अपील की।
TI अर्जुन पटेल ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता आम जनता को त्वरित न्याय दिलाना और अपराध पर नियंत्रण करना है। उन्होंने कहा, क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ और नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।
TI ने पत्रकारों से कहा कि पुलिस और मीडिया समाज के दो अहम स्तंभ हैं। उन्होंने क्षेत्र में होने वाली किसी भी घटना की निष्पक्ष जानकारी देने और पुलिस को समय पर सूचना उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
बैठक के दौरान पत्रकारों ने क्षेत्र में ट्रैफिक समस्या और रात में गश्त बढ़ाने का सुझाव दिया। TI ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर थाने के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।
रिपोर्टर : ए आर कर्मा
No Previous Comments found.