मालती सेवा आश्रम से दस्तावेज तलब, संतोषजनक जवाब नहीं तो होगी कार्रवाई

दंतेवाड़ा : जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने मालती सेवा आश्रम, दंतेवाड़ा के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस सरकारी भूमि पर बिना अनुमति निर्माण और अन्य अनियमितताओं के आरोपों के आधार पर दिया गया है।

CMHO कार्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों में आश्रम को लेकर गंभीर आरोप प्रकाशित हुए हैं। प्रथम दृष्टया मामला गंभीर प्रतीत होने पर संस्था से तीन दिवस के भीतर दस्तावेजों सहित तथ्यात्मक स्पष्टीकरण मांगा गया है।
नोटिस में संस्था से चार बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है:  
1.  सेवा आश्रम को उपलब्ध कराई गई भूमि का आधार एवं स्वीकृति आदेश
2.  परिसर में किए गए सभी निर्माण कार्यों की सक्षम प्राधिकारी से अनुमति 
3.  समाचार में लगाए गए आरोपों पर संस्था का पक्ष एवं संबंधित अभिलेख
4.  परिसर में वसूली, किराया या अन्य गतिविधियों का वैधानिक आधार

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने या स्पष्टीकरण नहीं आने पर उपलब्ध तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस पत्र की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर को भी भेजी गई है।
मंदिर ध्वस्तीकरण का मुद्दा भी उठा  
इसी बीच आश्रम परिसर में कुछ वर्ष पूर्व विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा किए गए कृष्ण मंदिर को बिना अनुमति ध्वस्त किए जाने की चर्चा भी सामने आई है। कुछ हिंदू संगठनों ने इस पर नाराजगी जताते हुए इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्टर : ए आर कर्मा 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.