कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक लेकर दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

दंतेवाड़ा : दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में जिले के समस्त नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राजस्व संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (SBM) के अंतर्गत स्वच्छता गतिविधियों, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा स्वच्छता संबंधी प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रगति एवं लंबित कार्यों की जानकारी ली गई। 
समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत हितग्राहियों को ऋण वितरण एवं पुनर्भुगतान की स्थिति, पट्टों एवं सर्वे से संबंधित कार्यों की प्रगति, राजस्व वसूली की स्थिति तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन की भी विस्तार से समीक्षा की गई।
कलेक्टर  देवेश कुमार ध्रुव ने सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक समय पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए, राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए।

रिपोर्टर : ए आर कर्मा 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.