एक महीने से बंद है एकलव्य स्कूल, 200 आदिवासी बच्चे प्रभावित
दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा ब्लॉक के टेकनार चौक के पास संचालित आदिवासी एकलव्य स्कूल को लगभग एक महीने पहले घूमरगुंडा तहसील के गीदम में स्थानांतरित कर दिया गया था। लेकिन स्थानांतरण के बाद भी स्कूल अभी तक शुरू नहीं हो सका है।
स्कूल बंद होने से लगभग 200 आदिवासी बच्चे पढ़ाई से वंचित हैं। सबसे गंभीर बात ये है कि जिस विधानसभा क्षेत्र में स्कूल आता है, वहां के विधायक भी उसी क्षेत्र से हैं। बावजूद इसके गीदम में शिफ्ट किया गया स्कूल अब तक क्यों नहीं खुला, ये सबसे बड़ा सवाल है।
ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों के 2 महीने के दौरान प्रशासन ने स्कूल शिफ्ट तो कर दिया, लेकिन नए भवन में पेयजल, बिजली, फर्नीचर और शिक्षकों की कोई व्यवस्था नहीं की गई।
स्कूल बंद होने से दंतेवाड़ा, टेकनार, अरनपुर क्षेत्र के बच्चे रोज 20-25 किमी दूर पढ़ने जाने को मजबूर हैं। कई पालकों ने बताया कि खर्च के कारण बच्चे अब स्कूल ही छोड़ने की स्थिति में हैं।
पालकों का आक्रोश है कि गर्मी में 2 महीने का समय मिला था, फिर भी प्रशासन ने कोई तैयारी नहीं की। अब बच्चों का साल बर्बाद होगा।
इस संबंध में आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त राजीव कुमार नाग से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि शीघ्र ही शिक्षकों की पदस्थापना कर स्कूल शुरू कराया जाएगा।
वहीं सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था कर स्कूल शुरू करे, अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
रिपोर्टर : ए आर कर्मा
No Previous Comments found.