आवेदन,सड़क नहीं: कुण्डेनार डोंगरीपारा 2 में 500 मीटर सड़क के लिए तरस रहे ग्रामीण`

गीदम : जिला दंतेवाड़ा के तहसील गीदम ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कुण्डेनार के मुख्य मार्ग से डोंगरीपारा 2 तक जाने वाले 500 मीटर रास्ते में बरसात के दिनों में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

डोंगरीपारा 2 वार्ड के लगभग 50 परिवारों को स्कूल, अस्पताल और बाजार जाने के लिए इसी कच्चे रास्ते से गुजरना पड़ता है। थोड़ी सी बारिश होते ही पूरा रास्ता कीचड़ और दलदल में तब्दील हो जाता है। जिससे बच्चे स्कूल नहीं जा पाते और बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो जाता है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस रास्ते में सीसी सड़क निर्माण की मांग को लेकर जनपद पंचायत गीदम के सीईओ, जिला पंचायत सीईओ और सरपंच को कई बार लिखित आवेदन दिए जा चुके हैं। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों की मांग है कि कुण्डेनार मुख्य मार्ग से डोंगरीपारा 2 तक 500 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य को तत्काल स्वीकृत कर शुरू किया जाए। 

इस संबंध में सरपंच ने बताया कि प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा।

ग्रामवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क नहीं बनी तो वे जनपद पंचायत का घेराव करेंगे।

रिपोर्टर : ए आर कर्मा 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.