घुमरगुडा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का नया परिसर बनकर तैयार
दंतेवाड़ा - जिले के घुमरगुडा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का नया परिसर बनकर तैयार हो गया है, लेकिन आज भी परिसर में कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। भवन निर्माण पूरा होने के बावजूद पेयजल,शौचालय,बिजली, फर्नीचर और छात्रावास की समुचित व्यवस्था न होने से शैक्षणिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया लगातार जारी है और सैकड़ों छात्र-छात्राएं यहां पढ़ने आ रहे हैं। लेकिन अधूरी व्यवस्थाओं के कारण न तो पढ़ाई सुचारु रूप से हो पा रही है और न ही छात्रावास में रहने वाले बच्चों को आवश्यक सुविधाएं मिल पा रही हैं।
क्या-क्या नहीं है?
परिसर का निरीक्षण करने पर पता चला कि कक्षाओं में बेंच-डेस्क की कमी है, पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है, शौचालय गंदे हैं और रात में परिसर में पर्याप्त लाइट नहीं है। छात्राओं को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। अभिभावक और ग्रामीण नाराज अभिभावकों का कहना है कि "बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित माहौल के लिए यहां भेजा था,लेकिन यहां तो मूलभूत सुविधाएं ही नहीं हैं।" ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं हुई तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे।
क्या कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य से स्थानीय पत्रकार बात करने गए तो बात करने में पीछे चला गया जल्द"विभाग को पत्र लिखकर अवगत करा दिया जाना चाहिए ठेकेदार से शेष कार्य जल्द पूरा कराने की मांग को लेकर
मांग
स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने कलेक्टर दंतेवाड़ा और आदिवासी विकास विभाग से मांग की है कि शेष निर्माण कार्य एवं आवश्यक सुविधाएं शीघ्र पूरी कराई जाएं, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित और बेहतर आवासीय वातावरण मिल सके।
रिपोर्टर - ए आर कर्मा
No Previous Comments found.