एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग का भव्य उद्घाटन, 26 गांवों की 24 टीमें होंगी शामिल
दंतेवाड़ा - बचेली किरंदुल नवरत्न कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड द्वारा अपने सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत 'एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग - सीरीज़ 1' का भव्य उद्घाटन बुधवार 23 जुलाई 2026 को बचेली स्थित हॉकी ग्राउंड में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। 23 से 26 जुलाई तक आयोजित होने वाली इस मेगा कबड्डी लीग में बैलाडीला क्षेत्र के 26 गांवों की 24 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को तराशना, उन्हें पहचान दिलाना और राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री रबीन्द्र नारायण, अधिशासी निदेशक, बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री कोडाली श्रीधर, मुख्य महाप्रबंधक बीआईओएम बचेली, श्री भान सिंह यादव, मुख्य महाप्रबंधक वर्क्स बचेली, श्री सोमडू कडती, सदस्य जिला पंचायत दंतेवाड़ा तथा विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचगण उपस्थित थे। एनएमडीसी हैदराबाद मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, बैलाडीला लौह अयस्क खदान के अधिकारी एवं खेल सलाहकार समिति के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
यह प्रतियोगिता बचेली के हॉकी मैदान और किरंदुल स्थित फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। एनएमडीसी द्वारा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट और खेल सामग्री प्रदान की गई है।
श्री रबीन्द्र नारायण ने कहा कि "इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, युवाओं को सकारात्मक दिशा देना और स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। एनएमडीसी के अधिकारी गांव-गांव पहुंचकर आवश्यक सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं।" उन्होंने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कौन-कौन सी टीमें?
बचेली क्षेत्र मोलसनार,दुगेली,पाढ़ापुर,बेनपाल,बड़े कमेली,कमालूर,झिरका,धुरली,गामावाड़ा,नेरली,बड़े बचेली,मसेनार, गंजेनार एवं भांसी। किरंदुल क्षेत्र कोडेनार,कड़मपाल, मदाड़ी, चोलनार, टिकनपाल,कलेपाल,समलवार,मड़कामिरास, हिरोली,कुटरेम,गुमियापाल एवं तनेली। एनएमडीसी सामाजिक प्रतिबद्धता के तहत शिक्षा,स्वास्थ्य,खेल,कौशल विकास और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।
रिपोर्टर - ए आर कर्मा
No Previous Comments found.