एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग: सेमीफाइनल में दुगेली ने गामावाड़ा को हराया, फाइनल में बनाई जगह

बचेली : एनएमडीसी के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत आयोजित बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 के सेमीफाइनल में ग्राम पंचायत दुगेली की टीम ने ग्राम पंचायत गामावाड़ा को रोमांचक मुकाबले में पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

बचेली हॉकी मैदान में रविवार को खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। शुरू से ही दुगेली और गामावाड़ा के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया, लेकिन अंतिम समय में दुगेली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मैदान में उपस्थित थे। दर्शकों ने दोनों टीमों के खेल की जमकर सराहना की।

अब दुगेली की टीम फाइनल में कलेपाल और हिरोली के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से खिताब के लिए भिड़ेगी।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एवं पुरस्कार वितरण समारोह रविवार शाम 5 बजे एनएमडीसी टाउनशिप, बचेली के हॉकी मैदान में आयोजित किया जाएगा।

रिपोर्टर : ए आर कर्मा  

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.