दुगेली पीना बचेली पुलिया–नकुलनार मार्ग का डायवर्सन बहा, स्कूली बच्चों की जान जोखिम में
पीना बचेली : लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते बचेली–नकुलनार मुख्य मार्ग पर बनाया गया अस्थायी डायवर्सन पूरी तरह से बह गया है। डायवर्सन बहने से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे, NMDC कर्मचारी और आसपास के 8-10 गांवों के ग्रामीण आवागमन करते हैं। डायवर्सन बह जाने से अब लोगों को तेज बहाव वाले पानी और कीचड़ से होकर जान जोखिम में डालकर आना-जाना पड़ रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि डायवर्सन की स्थिति पहले से ही कमजोर थी। इसकी मरम्मत और सुरक्षा के लिए कई बार मांग की गई थी, लेकिन लोक निर्माण विभाग द्वारा समय पर ध्यान नहीं दिया गया।
ग्रामवासियों ने चिंता जताते हुए कहा कि यदि जल्द वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो किसी भी समय कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। सबसे ज्यादा खतरा स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को है।
ग्रामीणों ने PWD और जिला प्रशासन से मांग की है कि तत्काल डायवर्सन की मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था की जाए। साथ ही लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी की गई है।
रिपोर्टर : आशाराम
No Previous Comments found.