दंतेवाड़ा में विकास कार्यों की समीक्षा, प्रभारी सचिव धर्मेश साहू ने दिए युद्धस्तर पर क्रियान्वयन के निर्देश

दंतेवाड़ा :  जिले में केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं और विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के प्रभारी सचिव  धर्मेश साहू ने जिला स्तरीय अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, प्रशासनिक व्यवस्थाओं, राजस्व प्रकरणों तथा विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर  देवेश कुमार ध्रुव ने पीपीटी के माध्यम से जिले में विभिन्न विभागों द्वारा चल रहे प्रमुख कार्यों एवं प्रगति की जानकारी दी।

बैठक में प्रभारी सचिव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन में जिले को टॉप 10 जिलों लाने  के लिए प्रभावी रणनीति आवष्यक है। इसके साथ ही विकास सूचकांक एवं पोर्टलों की रैंकिंग में भी जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन होना चाहिए। इसे सभी विभाग चुनौतियों की तरह ले। जिन सूचकांक में जिला पिछड़ रहा है। उसकी सुधार के लिए आ रही दिक्कतों को ही चिन्हांकित न करे बल्कि अपने स्तर पर उसका समाधान प्रस्तुत करते हुए कलेक्टर को अवगत कराए। साथ ही अपने-अपने विभागीय अमले का प्रचुर इस्तेमाल कर अन्य विभागों से भी समन्वय करना भी सभी विभाग प्रमुखों का प्रमुख जिम्मेदारी है।  
इस क्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि आगामी बैठक मंे आवास योजना में प्रगति प्रदर्शित होनी चाहिए इसके लिए अभी से ही सकारात्मक प्रयास करें।   इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की समीक्षा में उन्होंने वार्षिक लक्ष्य, सृजित मानव दिवस, मजदूरी भुगतान, स्वीकृत, अपूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों की स्थिति की जानकारी ली।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन तथा लखपति दीदी योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के 10 हजार दीदियों को लखपति बनाई गई है। इस पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के कौशल का उपयोग कर उनकी आजीविका में वृद्धि करें। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान उनके द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, महतारी वंदन योजना, कुपोषित बच्चों की जानकारी, आंगनवाड़ी भवनों, शौचालय एवं पेयजल की स्थिति की जानकारी ली गई। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में जन्म दर, मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, टीबी, एनआरसी, सिकल सेल, आयुष्मान कार्ड की प्रगति की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव सुनिश्चित किया जाए एवं पीवीटीजी समुदाय के सभी शेष हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड समय पर बनाने के निर्देश दिए।
शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान गणवेश, पाठ्यपुस्तकों, अपार आईडी, स्कूल जतन योजना तथा पीएम श्री स्कूलों के निर्माण कार्यों की प्रगति लेते हुए उन्होंने कहा कि सभी बच्चों के अपार आईडी प्राथमिकता से बनाए जाएं, स्कूलों का नियमित निरीक्षण हो और शिक्षा को प्रत्येक बच्चे तक निःशुल्क एवं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन की प्रगति की जानकारी लेते उनके द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी स्वीकृत कार्य समय सीमा में पूर्ण हों और हर घर तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। अंत में उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य आमजन, किसानों और जरूरतमंदों को पारदर्शी एवं त्वरित लाभ पहुंचाना है। विभागीय अधिकारी दिए गए निर्देशों का गंभीरता पूर्वक पालन कर निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
 
समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचे। जिन प्रकरणों का निराकरण लंबित है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए नियमित मॉनिटरिंग की जाए। विशेष रूप से दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन करने तथा आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया सरल बनाने के निर्देश भी दिए गए। 
बैठक में इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन योजना, व्ही.बी.जी. राम जी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन , किसान सम्मान निधि योजना, धन धान्य कृषि योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, फसल बीमा योजना, कृषक उन्नति योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, जैविक खेती मिशन योजना, प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना, सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, स्वामित्व योजना, डी.एल.आर.एम.पी., मोबाईल टावर योजना पर भी विशेष निर्देश दिए गए।  योजनाओं की प्रगति, स्वीकृत एवं पूर्ण कार्यों, लंबित प्रकरणों तथा विभागवार उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा गया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  एम भार्गव, अपर कलेक्टर  राजेश पात्रे, सहित सभी विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

रिपोर्टर : ए आर कर्मा 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.