"बचेली NMDC ITI का गौरव: कैंपस ड्राइव में 31 प्रशिक्षुओं का वर्चुअल इंटरव्यू में चयन"

दंतेवाड़ा : NMDC DAV ITI, भांसी में 11 जुलाई 2026 को शिवालिक इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, भिलाई द्वारा एक वर्चुअल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। 

संस्थान के सभी अंतिम वर्ष के प्रशिक्षुओं के लिए ऑनलाइन टेस्ट आयोजित किया गया। टेस्ट में सफल उम्मीदवारों का कंपनी के अधिकारियों द्वारा वर्चुअल इंटरव्यू लिया गया। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंपनी ने कुल 31 प्रशिक्षुओं का चयन किया है।
इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए NMDC, बचेली के परियोजना प्रमुख श्री श्रीधर कोडाली ने कहा कि NMDC का मिशन स्थानीय युवाओं को विश्व-स्तरीय तकनीकी कौशल देकर सशक्त बनाना और उन्हें देश के प्रमुख औद्योगिक संगठनों में रोज़गार से जोड़ना है। यह सफलता संस्था की शिक्षा की गुणवत्ता और उद्योग के भरोसे का प्रतीक है।

संस्थान के प्राचार्य कमलेश साहू ने चयनित प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कहा कि हमारे संस्थान में उद्योगों की आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। हर प्रशिक्षु को रोज़गार देकर आत्मनिर्भर बनाना हमारी प्राथमिकता है।

प्राचार्य ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कंपनी के अधिकारियों के साथ-साथ संस्थान के प्लेसमेंट सेल और समस्त स्टाफ को भी धन्यवाद दिया।

रिपोर्टर : ए आर कर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.