सर्व आदिवासी समाज ने स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों का किया सम्मान एवं विदाई

दंतेवाड़ा : सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई दंतेवाड़ा द्वारा बस स्टैंड स्थित आदिवासी विश्राम भवन में दंतेवाड़ा से स्थानांतरित हुए पुलिस अधिकारियों के सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन, जिनका स्थानांतरण रायपुर हुआ है, तथा एसडीओपी राहुल उईके, जिनका स्थानांतरण रायगढ़ हुआ है, का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मान किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान सरल, सौम्य एवं सहयोगात्मक व्यवहार से समाज का विश्वास जीता। उन्होंने आमजन एवं सर्व आदिवासी समाज के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाज ने कहा कि उनके स्थानांतरण से जिले को उनकी सेवाओं की कमी अवश्य महसूस होगी।
सर्व आदिवासी समाज की ओर से दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की गई।
कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष सुरेश कर्मा, मूल बस्तरिया समाज के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण कर्मा, कोया समाज के जिला अध्यक्ष बल्लू भवानी, महासचिव धीरज राना, मंगल सिंह बघेल (हलबा समाज जिला अध्यक्ष), सत्यनारायण ठाकुर (धाकड़ समाज अध्यक्ष), नोमेश पिद्दा ठाकुर (कार्यालय सचिव, सर्व आदिवासी समाज), नागेश जायसवाल, अर्जना कारम, मिश्रीलाल नायक, आशा राम कर्मा, हेमंत ठाकुर, संपत यालम, कुम्मा बारसा, जे. आर. वट्टी सहित सर्व आदिवासी समाज एवं मूल बस्तरिया समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : ए. आर. कर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.