अखिल भारतीय व्यवसायिक परीक्षा 2025-26 में शानदार प्रदर्शन

भांसी - दंतेवाड़ा एनएमडीसी डीएवी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भांसी के प्रशिक्षुओं ने अखिल भारतीय व्यवसायिक परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम में संस्थान के 10 प्रशिक्षुओं ने छत्तीसगढ़ राज्य स्तर पर शीर्ष दस स्थानों में जगह बनाकर अपनी प्रतिभा, मेहनत और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का परिचय दिया है।

इस उपलब्धि में मैकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड के प्रशिक्षुओं का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। अंतिम वर्ष में प्रीतम दास ने प्रथम स्थान, रुद्र प्रताप दुर्गा ने द्वितीय स्थान तथा हर्ष कुमार ने सातवां स्थान हासिल किया। वहीं इसी ट्रेड के प्रथम वर्ष में संदीप सोना ने प्रथम स्थान, मोतीराम ने छठवां स्थान तथा विशाल ने नौवां स्थान प्राप्त किया। इसी तरह डीजल मैकेनिक ट्रेड में देवकुमार साहू ने तृतीय स्थान,वेल्डर ट्रेड में रिया शर्मा ने आठवां स्थान,जबकि इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के प्रथम वर्ष में बुधराम ने तृतीय स्थान तथा स्नेहा मंडल ने दसवां स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने दी बधाई इस शानदार सफलता पर एनएमडीसी डीएवी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भांसी के प्राचार्य कमलेश साहू, सभी प्रशिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सफल प्रशिक्षुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

प्राचार्य कमलेश साहू ने कहा कि प्रशिक्षुओं की यह उपलब्धि पूरे संस्थान परिवार के लिए गर्व का विषय है। संस्थान का उद्देश्य युवाओं को बेहतर कौशल, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण तथा उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षुओं की सफलता यह साबित करती है कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और मेहनत से युवा अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकते हैं। श्रीधर कोडाली ने भी दी शुभकामनाएं एनएमडीसी लिमिटेड, बचेली परियोजना प्रमुख श्रीधर कोडाली ने भी सभी सफल प्रशिक्षुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षुओं की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के साथ-साथ प्रशिक्षकों, समस्त स्टाफ एवं संस्थान प्रबंधन के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है।
उन्होंने प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन करते हुए निरंतर मेहनत करने, अपने तकनीकी कौशल को और बेहतर बनाने तथा भविष्य में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

उद्योग आधारित प्रशिक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल एनएमडीसी डीएवी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भांसी दंतेवाड़ा जिले की प्रतिष्ठित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में शामिल है। संस्थान एनएमडीसी लिमिटेड के सामाजिक नैगमिक दायित्व (CSR) के सहयोग से संचालित है। यहां युवाओं को फिटर, वेल्डर, मोटर वाहन यांत्रिकी, डीजल यांत्रिकी एवं विद्युत जैसे रोजगारपरक व्यवसायों में उद्योग आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

रिपोर्टर - ए.आर.कर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.