युवा शक्ति को सही दिशा देना जरूरी : विश्व विजय सिंह तोमर
दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान युवाओं को लेकर महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने कहा कि युवा देश और समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं। युवाओं को अपनी ऊर्जा, प्रतिभा, ज्ञान और क्षमता का सकारात्मक दिशा में उपयोग करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवाओं के सामने शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, खेल और स्वरोजगार के अनेक अवसर हैं। युवाओं को केवल नौकरी की तलाश तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपने कौशल और प्रतिभा के माध्यम से नए अवसर पैदा करने की दिशा में भी आगे बढ़ना चाहिए।
विश्व विजय सिंह तोमर ने युवाओं से कहा कि वे सोशल मीडिया और आधुनिक तकनीक का उपयोग सकारात्मक कार्यों के लिए करें। उन्होंने युवाओं से परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में देश के युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवाओं में प्रतिभा और क्षमता की कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें सही अवसर, मार्गदर्शन और मंच उपलब्ध कराने की।
दंतेवाड़ा में आयोजित “युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम में भी उन्होंने युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर लगातार मेहनत करने और राष्ट्रहित में अपनी प्रतिभा का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
रिपोर्टर : ए.आर. कर्मा
No Previous Comments found.