22 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को दंतेवाड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार कटेकल्याण साप्ताहिक बाजार में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया

दंतेवाड़ा :पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा श्री चंद्र मोहन सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जितेंद्र खूंटे (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, दंतेवाड़ा  आकांक्षा ठाकुर (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिले में स्थायी वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 11.09.2026 को थाना कटेकल्याण पुलिस स्टाफ को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना कुआकोण्डा के अपराध क्रमांक 12/2004, धारा 324 भादवि का स्थायी वारंटी सुखराम उर्फ डेगो, पिता परदेशी, उम्र लगभग 60 वर्ष, निवासी मंझारपारा, ग्राम कटेकल्याण कटेकल्याण साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में मौजूद है।
प्राप्त सूचना पर थाना कटेकल्याण पुलिस स्टाफ द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कटेकल्याण साप्ताहिक बाजार स्थित मुर्गा बाजार के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि उक्त स्थायी वारंटी वर्ष 2004 में अपराध घटित होने के पश्चात फरार हो गया था तथा विगत लगभग 22 वर्षों से गिरफ्तारी से बचता रहा। पुलिस की सतत कार्रवाई एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
गिरफ्तार स्थायी वारंटी को आज दिनांक 12.09.2026 को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय, दंतेवाड़ा के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्टर : ए आर कर्मा 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.