जनप्रतिनिधियों शांति समिति गणेश उत्सव समितियों एवं डीजे संचालकों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक

दंतेवाड़ा - चंद्र मोहन सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जितेंद्र खूंटे (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, दंतेवाड़ा श्रीमती आकांक्षा ठाकुर (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में आगामी गणेश चतुर्थी एवं अन्य त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों, गणेश उत्सव समितियों एवं डीजे संचालकों के साथ महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों द्वारा आगामी त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रमुख रूप से निम्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई -गणेश प्रतिमा स्थापना एवं विसर्जन के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, गणेश उत्सव समितियों से अपील की गई कि गणेश पंडाल मुख्य सड़क अथवा ऐसे स्थान पर न लगाया जाए, जिससे आम नागरिकों एवं वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो गणेश उत्सव समितियों द्वारा आयोजन के दौरान निर्धारित नियमों एवं प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने, जुलूस एवं विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन करने डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निर्धारित समय एवं ध्वनि सीमा में ही उपयोग करना तथा अनावश्यक तेज आवाज से बचने, नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
 धार्मिक आयोजन के दौरान आपसी सौहार्द एवं सामाजिक समरसता बनाए रखना तथा किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधि से बचने सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा विवाद उत्पन्न करने वाली पोस्ट/संदेश प्रसारित नहीं करने एवं अफवाहों से बचने की अपील की गई। आयोजन समितियों से कहा गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लेते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्यौहार खुशी, आस्था और भाईचारे का अवसर हैं। सभी समुदायों एवं आयोजन समितियों के सहयोग से गणेश चतुर्थी एवं आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा। दन्तेवाड़ा पुलिस ने नागरिकों एवं आयोजन समितियों से अपील की है कि वे पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें तथा त्यौहारों को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं।

रिपोर्टर - ए आर कर्मा 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.