साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न

दंतेवाड़ा : जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज समय सीमा बैठक का आयोजन कलेक्टर  देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में कलेक्टर 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ’’आशीर्वाद का दीया’’ अतंर्गत जिले के मुख्यालय सहित ब्लॉक स्तरों में होने वाली दीप प्रज्वलन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ’’आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम के नोडल विभाग इसकी प्रारंभिक सभी तैयारियां सुनिश्चित कर लेवें। इसमें आवष्यक मात्रा में दीये और बाती की व्यवस्था सहित प्रमुख स्थलों के चयन आम जनमानस तथा जनप्रतिनिधियों की भागीदारी शामिल है। इस दौरान सभी विभागों में ’’आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु दीप प्रज्वलन की संख्या का ब्यौरा बैठक में प्रस्तुत किया। उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय में ’’आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम के तहत दंतेश्वरी मंदिर परिसर एवं मेढ़का डोबरा मैदान का चयन किया गया है। इसके अलावा ब्लॉक स्तर में मंदिर चौक चौराहों पंचायत भवनों पीडीएस भवनों और अमृत सरोवरों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों  में सामूहिक दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित होगें। कलेक्टर ने इस संबंध में सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ-साथ साज सज्जा, बैठक व्यवस्था ध्वनि प्रकाश व्यवस्था पूर्व सुनिश्चित करने के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्व सहायता समूहों की महिलाओं और आम नागरिकों की सहभागिता पर जोर दिया। ज्ञात हो कि जिले भर में 17 सितंबर की संध्या को लगभग एक लाख दीए जलाने का लक्ष्य रखा गया है। 

 इसके अलावा बैठक में सीएम हेल्पलाइन, व्यक्तिगत अधिकार पत्र एवं फौती नामांतरण, बस्तर मुन्ने कार्यक्रम, कलेक्टर के फील्ड विजिट के दौरान दिये गये निर्देश, सचिवालय, जन शिकायत पीजीएन, कलेक्टर जनदर्शन, सम्पर्क के प्राप्त पत्रों की समीक्षा, एग्रीटेक पंजीयन, संबंधी विषयों में प्रगति की जानकारी ली। जिसके संबंध में कलेक्टर ने आगामी टीएल बैठक तक अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान विभाग के विभागीय प्रमुख उपस्थित थे।
“आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में जनभागीदारी के लिए गांव-गांव होगी मुनादी
 
माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जिले में “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिले के प्रत्येक गांव में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराई जाएगी। इसके माध्यम से नागरिकों, विशेषकर केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से अपील की जाएगी कि वे 17 सितम्बर 2026 को शाम 7 बजे अपने घर के द्वार पर एक दीया जलाकर माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के प्रति अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रेषित करें। जिले के सभी ग्रामों में कार्यक्रम की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

रिपोर्टर : ए आर कर्मा 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.