नगर पालिका बचेली, किरन्दुल, बारसूर, दन्तेवाड़ा के बस स्टैंड परिसर में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान

दंतेवाड़ा : नगर पालिका परिषद बचेली नगर पालिका बचेली, किरन्दुल, बारसूर, दन्तेवाड़ा द्वारा सेवा से संकल्प अभियान के तहत नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 01 अक्टूबर 2026 को नगर के मुख्य बस स्टैंड परिसरो में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं नगर पालिका की टीम ने बस स्टैंड परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में श्रमदान कर स्वच्छता कार्य किया।

कार्यक्रम में बचेली नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजू जायसवाल, पीआईसी के स्वच्छता प्रभारी श्री धनसिंह नाग तथा विधायक प्रतिनिधि श्री निलेश पाटले विशेष रूप से उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों एवं पालिका कर्मचारियों ने स्वयं सफाई कार्य में सहभागिता निभाते हुए नागरिकों, व्यापारियों एवं यात्रियों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालने के लिए प्रेरित किया।
बचेली नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजू जायसवाल ने कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं रोगमुक्त बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने नगरवासियों से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहते हुए नगर को स्वच्छ रखने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। स्वच्छता प्रभारी श्री धनसिंह नाग एवं विधायक प्रतिनिधि श्री निलेश पाटले ने भी आमजन से सेवा से संकल्प अभियान से जुड़कर स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा बचेली नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करने की अपील की। इसी प्रकार किरन्दुल बारसूर, दन्तेवाड़ा नगरीय निकायों में भी इस अवसर पर नगर पालिका की स्वच्छता टीम के कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्यापारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : ए आर कर्मा 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.