परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया द्वारा "भारत व्यवस्था परिवर्तन यात्रा"
दंतेवाड़ा : आज अगले चरण में उदयपुरवाटी , नीमकाथाना, सीकर होते हुए खाटू श्याम जी पहुंचेगी । भारत व्यवस्था परिवर्तन यात्रा को सभी जगह जनता जनार्दन, पत्रकार साथियों, पुलिस प्रशासन का समर्थन और सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यात्रा नेतृत्व मोनू महेंद्र सिंह रावत जी, राष्ट्रीय महासचिव अतर सिंह भारती, राष्ट्रीय प्रभारी सुधीर सिंह, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा भारती, यात्रा प्रभारी चिरंजीलाल जी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी छगनलाल प्रजापत और अन्य कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय प्रभारी सुधीर सिंह जी का जनता जनार्दन से विशेष आग्रह है कि जनहित के मुद्दों हेतु निकाली जा रही इस भारत व्यवस्था परिवर्तन यात्रा को अधिक से अधिक शेयर और समर्थन करें
रिपोर्टर : ए आर कर्मा

No Previous Comments found.