साप्ताहिक समय-सीमा बैठक संपन्न
दंतेवाड़ा : कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में आज संयुक्त जिला कार्यालय के डंकनी सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बैठक में कहा कि हर विभागीय योजना के क्रियान्वयन में अंतरवर्ती विभागीय समन्वय सर्वाधिक जरूरी होता है अतः हर विभाग नियमित रूप आपसी समन्वय कर आ रही चुनौतियों का स्वतः ही निराकरण करें। इसे न केवल कार्य को गति मिलेगी साथ ही साथ फील्ड में धरातलीय क्रियान्वयन से बेहतर परिणाम प्राप्त होगें। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक जनपद में हर पखवाड़े सरपंचों की बैठक नियमित रूप से लिए जाए। ताकि जनपद स्तर पर ही सरपंचों के समस्याओं की निराकरण हो सके और उन्हें जिला मुख्यालय तक आने की आवश्यकता न पड़े। इसके साथ ही कलेक्टर ने अधिकारियों द्वारा दूरस्थ ग्रामों में उनके विगत सप्ताह निरीक्षण दौरे की जानकारी चाही और ग्रामों में पाई गई समस्याओं का समाधान जानना चाहा। इस क्रम में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अनुरूप जिले में संचालित समस्त निर्माण कार्यों की प्रगति, राज्य महिला आयोग, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग, राष्ट्रीय जनजाति आयोग एवं राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग से संबंधित प्रकरणों की बारी-बारी से समीक्षा की तथा इनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने को कहा।
आज संपन्न हुए समय सीमा के एजेंडे में जनगणना 2027 की तैयारी, पुनर्वास केन्द्र का साप्ताहिक निरीक्षण, योजना, नियद नेल्लनार अंतर्गत निर्माण कार्य, जनसमस्या निवारण शिविर, लीड बैंक, विभागों से प्राप्त भूमि आबंटन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा, विभागों से प्राप्त भूमि आबंटन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड निर्माण की अद्यतन प्रगति, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति एवं देयक के भुगतान की स्थिति, कलेक्टर के निरीक्षण दौरा एवं टी.एल.मार्क पत्रों की समीक्षा, शिक्षकों की उपस्थिति, महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिशेध और प्रतितोश) अधिनियम 2013 अंतर्गत पोर्टल पर ऑनबोर्ड किये जाने, बाढ़ आपदा हेतु कार्यों की स्वीकृति, डीएमएफ के महत्वपूर्ण निर्माण कार्य, डैनेक्स का संचालन, संपूर्णता अभियान, श्रम योगी मान सम्मान योजना, लावा गांव के मूलभूत सुविधाओं एवं विकास, ऑयल पॉम के लक्ष्य संबंधी एजेंडे षामिल थे। जिसके संबंध में कलेक्टर ने आगामी टीएल बैठक तक अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे सहित सभी विभाग के विभागीय प्रमुख उपस्थित थे।
रिपोर्टर : ए आर कर्मा

No Previous Comments found.