सर्व आदिवासी समाज और भीम आर्मी ने की 9 अगस्त मूल निवास दिवस की तैयारी, बस स्टैंड स्थित आदिवासी भवन में हुई बैठक

दंतेवाड़ा : सर्व आदिवासी समाज दंतेवाड़ा और भीम आर्मी एकता मिशन के संयुक्त तत्वावधान में 9 अगस्त को मनाए जाने वाले "मूल निवास दिवस" को लेकर विशेष चर्चा बैठक बस स्टैंड स्थित आदिवासी भवन में आयोजित की गई। बैठक में समाज के प्रमुख गण, पदाधिकारी एवं भीम आर्मी के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 9 अगस्त को संयुक्त राष्ट्र द्वारा "विश्व आदिवासी दिवस" के रूप में मनाया जाता है। इस दिन आदिवासियों के अधिकार, संस्कृति, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और मूल निवास के सम्मान के लिए संकल्प लिया जाता है। समाज के प्रमुखों ने निर्णय लिया कि मूल निवास दिवस के अवसर पर जिले में प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गोंडी भाषा सम्मान समारोह और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। वक्ताओं ने युवाओं से अपील की कि वे अपनी परंपरा, वेशभूषा और संस्कृति को बचाए रखने के लिए आगे आएं। कहा गया कि आदिवासी समाज शांति और प्रकृति का प्रतीक है। बैठक के अंत में सभी ने एकजुट होकर समाज के विकास और अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।

रिपोर्टर : ए आर कर्मा  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.