थाना किरंदुल की कार्यवाही: दीवार तोड़कर चोरी करने वाला छोटू कड़ती गिरफ्तार

दंतेवाड़ा : थाना किरंदुल पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19-20 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात KVS गोदाम पेट्रोल पंप के पास स्थित उसके गोदाम की दीवार तोड़कर अज्ञात चोरों ने MS प्लेट, एंकर बोल्ट, वेल्डिंग मशीन, 2 मोबाइल और लोहे का स्क्रैप चोरी कर लिया था। चोरी गए सामान की कुल अनुमानित कीमत 61,800 रुपये बताई गई है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना किरंदुल में अपराध क्रमांक 54/2026 धारा 331(4), 305(A) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार खूंटे के मार्गदर्शन और एसडीओपी किरंदुल अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण में टीम गठित की गई।
सघन जांच और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने आरोपी छोटू कड़ती पिता मंगू कड़ती उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम मदाड़ी पटेलपारा थाना टिकनपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी की वेल्डिंग मशीन, केबल वायर, लोहे का एंगल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक हेमशंकर गुनेन्द्र, PSI हेमचंद पटेल, PSI सूरज गुप्ता, सहायक उपनिरीक्षक मनबोध पोयाम, आरक्षक धनंजय गंजीर और आरक्षक जोगा कुंजाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्टर : ए आर कर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.