सड़क सुरक्षा को कोयलांचल पत्रकार संघ गंभीर, पत्रकारों के बीच हेलमेट वितरण कर सुरक्षा को किया जागरूक

धनबाद  : कोयलांचल पत्रकार संघ ने संगठनात्मक एकजुटता, अनुशासन और पत्रकारों की सुरक्षा को बढ़ावा देने को लेकर गंभीर है ।  कोयलांचल पत्रकार संघ के प्रवक्ता रंधीर कुमार के सौजन्य से बुधवार को संघ कार्यालय शालीमार में एक कार्यक्रम आयोजित कर पत्रकारों के बीच हेलमेट का वितरण कर आत्म सुरक्षा  को जागरूक किया गया ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह ने की, जबकि संचालन महामंत्री मुख्तार अहमद ने किया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोरापोखर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक उदय गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष काजल राय एवं सचिव अरुण कुमार  ने तथा  पार्षद मुनिलाल रविदास को अनुशासन समिति के अध्यक्ष सन्नी शर्मा एवं संरक्षक सी डी मिश्रा ने बुक्के एवं शॉल देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर थाना प्रभारी गुप्ता ने पत्रकारों को हेलमेट देकर जीवन रक्षक का संदेश देते हुए  कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए हेलमेट वितरण जैसी पहल सराहनीय पहल  है। उन्होंने लोगों से वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। 

प्रवक्ता रंधीर कुमार ने कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके सक्रिय, अनुशासित और समर्पित सदस्य होते हैं। नियमित बैठकों में भाग लेकर संगठन को मजबूती देने वाले साथियों को सम्मानित करने के साथ सड़क सुरक्षा का संदेश देना इस पहल का उद्देश्य है। उन्होंने भविष्य में भी सदस्यों के हित में सकारात्मक पहल जारी रखने की बात कही। 
महामंत्री मुख्तार अहमद ने कहा कि संगठन की मजबूती एकजुटता, अनुशासन और सक्रिय भागीदारी में निहित है। रंधीर कुमार की यह पहल सदस्यों को प्रोत्साहित करने के साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण है।

अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि रंधीर कुमार की पहल से संगठन की एकजुटता मजबूत होगी और पत्रकारों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। कार्यकारी अध्यक्ष काजल राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सलाहकार समिति के सदस्य एवं सह कोषाध्यक्ष मो. समीम हुसैन,कार्यालय प्रभारी सद्दाम हुसैन,शमशाद  की अहम भूमिका रही। मौके पर संरक्षक चन्द्र देव  मिश्रा, सचिव अरुण कुमार,  अनुशासन समिति अध्यक्ष सन्नी शर्मा, कार्यालय प्रभारी मो. सद्दाम हुसैन सहित मो. शमशाद हुसैन,  पूर्व अध्यक्ष _ अशोक कुमार श्रीवास्तव, आशीष घोष,वसीम अंसारी ,गुलजार आलम , कार्तिक वर्मा, पंकज कुमार शर्मा, राजेश सिन्हा, मनोज यादव, विश्वजीत चटर्जी, जे के सिंह,सुरोजीत बनर्जी, विकास कुमार , जॉन मिर्जा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

रिपोर्टर : सिंधु कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.