प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरियाबाद में सेवा का संकल्प

दरियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को मथुरानगर में जनकल्याण और सेवा भावना से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने संकल्प सेवा अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान आशीर्वाद के दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। साथ ही ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया गया।राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार गंभीर है। शासन की योजनाओं और विकास कार्यों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया जा रहा है। अन्नप्राशन और गोद भराई से कार्यक्रम में आई खुशियों की रौनक
कार्यक्रम के दौरान रणवीर का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। वहीं मिराकापुर निवासी जूली की गोद भराई की रस्म भी संपन्न कराई गई। दोनों कार्यक्रमों ने आयोजन को पारिवारिक एवं सामाजिक सरोकारों से जोड़ दिया।
इसके अलावा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दर्जी ट्रेड के लाभार्थियों को सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। मशीनें मिलने से लाभार्थियों को अपने हुनर के जरिए रोजगार और आय का नया अवसर मिलने की उम्मीद जगी। आयोजन में बीडीओ संस्कृता मिश्रा, दिलीप मिश्रा, अधीक्षक डॉ. अमित दुबे, एडीओ कॉपरेटिव खुशबू राय, मथुरा नगर सहायक सचिव संजय प्रजापति, लवलेश पंडित, राम विनोद रावत, रत्नेश गुप्ता, छोटे, रजनेश शुक्ला, पंकज बाजपेई, मोहम्मद सलीम पूर्व प्रधान, सुभाष वर्मा बाबूजी समेत अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.