22 अप्रैल तक जारी रहेगापंडोखर सरकार धाम महोत्सव,भक्ति और संस्कृति का संगम*

 दतिया : पंडोखर सरकार धाम आश्रम परिषद में विगत 2 अप्रैल से चल रहे* नव कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का समापन रविवार 12 अप्रैल को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ होगा। प्रतिदिन विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में यजमानों द्वारा विधि-विधान से पूजन एवं हवन किया जा रहा है, जिससे संपूर्ण धाम परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर है।यज्ञ के समापन के साथ ही 30वां पंडोखर सरकार धाम महोत्सव निरंतर जारी रहेगा, जो 22 अप्रैल तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। इस महोत्सव में सनातन संस्कृति की समृद्ध परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, जिसमें देश-विदेश से आए श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं।धाम में संत-महात्माओंका आगमन, हुआ भव्य स्वागत

महोत्सव के दौरान* देश के विभिन्न भागों से,संत-महात्माओं, मंडलेश्वरों एवं कथा व्यासों का आगमन हो रहा है। 10 अप्रैल को परम पूज्य  अतुलेशानंद महाराज, चतुर नारायण पाराशर (वृंदावन), हरिवंश महाराज एवं महंत राजेश दास  महाराज सहित अनेक संतों ने धाम पहुंचकर यज्ञ नारायण भगवान की परिक्रमा की।संतों ने बालाजी महाराज का पूजन एवं पांडेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर क्षेत्र का भ्रमण किया और भिंड जिले के  बरहा धाम पहुंचकर हाथीवान महाराज एवं प्रेतराज सरकार के दर्शन किए।पंडोखर पीठाधीश्वर  गुरु शरण महाराज ने सभी संतों का तिलक , अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।भक्ति और संस्कृति से सराबोर कार्यक्रमों की श्रृंखला महोत्सव के दौरान रामलीला, हनुमत कथा, राम कथा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं विशाल मेला आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सांस्कृतिक मंच पर प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें हजारों श्रद्धालु भाग लेकर भक्ति रस में डूब रहे हैं,धाम परिसर में भक्ति की गंगा बह रही है, जिसमें स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ देश-विदेश से आए श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।हमसर हयात एंड ग्रुप ने बांधा समा, भजनों से गूंजा पांडाल
महोत्सव के अंतर्गत आयोजित भजन संध्या में हमसर हयात एंड ग्रुप ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सूफी, भजन, गजल और कव्वाली के संगम से सजे कार्यक्रम में “ जय गणेश देवा”, “भर दो झोली मेरे बाबा”, “भारत का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा” जैसे भजनों पर पूरा पंडाल झूम उठा।उनकी प्रस्तुति पर श्रद्धालु तालियां बजाते, नाचते और भजनों के साथ गाते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कलाकारों का स्वागत किया गया तथा पंडोखर पीठाधीश्वर द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया,रामलीला में पुष्प वाटिका लीला का मंचन,रामलीला मंडल द्वारा आयोजित रामलीला में राम दरबार की आरती के पश्चात नगर अवलोकन एवं पुष्प वाटिका लीला का जीवंत मंचन किया गया। दर्शकों ने इस प्रस्तुति को भाव-विभोर होकर देखा।हनुमत कथा में भक्ति का संदेश,हनुमत कथा के दौरान उत्तराखंड से आए कथा व्यास पं. ब्रज रज अभिषेक वशिष्ठ ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीराम को प्राप्त करने के लिए हनुमान जी की शरण में जाना आवश्यक है। उन्होंने हनुमान की नवधा भक्ति का विस्तार से वर्णन करते हुए भक्त वेंकट की कथा सुनाई, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।इस अवसर पर पंडोखर पीठाधीश्वर  गुरु शरण जी महाराज ने कथा व्यास का सम्मान किया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा का रसपान करने पहुंचे।भक्ति, आस्था और उत्सव का अद्भुत संगम,पंडोखर सरकार धाम में चल रहा यह महोत्सव भक्ति, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम बन गया है। जहां एक ओर यज्ञ और कथा के माध्यम से आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है, वहीं दूसरी ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेला जनमानस को आकर्षित कर रहे हैं।22 अप्रैल तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन नई-नई धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं को आकर्षित करती रहेंगी।

रिपोर्टर : नितिन दांतरे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.