पण्डोखर धाम महोत्सव में भक्ति,संस्कृति और जनसेवा का संगम,चना-मसूर उपार्जन केन्द्र का हुआ शुभारंभ

दतिया : भांडेर तहसील के ग्राम पण्डोखर में इन दिनों आयोजित 30वें पण्डोखर सरकार धाम महोत्सव एवं नव कुंडीय श्रीराम महायज्ञ के अवसर पर धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों की अनूठी छटा देखने को मिल रही है। इसी क्रम में पंडोखर पीठाधीश्वर गुरु शरण महाराज द्वारा लघु कृषक बाजार परिसर में चना-मसूर उपार्जन केन्द्र का विधिवत शुभारंभ किया गया,कार्यक्रम का शुभारंभ पूजन-अर्चन एवं फीता काटकर किया गया। शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र के लगभग पांच किसानों की करीब 100 क्विंटल चना और मसूर की फसल की तुलाई भी की गई, जिससे किसानों में उत्साह का माहौल देखा गया,इस अवसर पर गुरु शरण महाराज ने केंद्र पर कार्यरत कर्मचारियों से आग्रह किया कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और पारदर्शिता के साथ खरीद कार्य संपन्न किया जाए। कार्यक्रम में स्थानीय किसान मोहर सिंह गुर्जर, भारत कृषक समाज के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में किसान एवं सेवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां,महोत्सव के अंतर्गत रविवार 12 अप्रैल को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नैमिषारण्य से आए जगदंबा इंटरनेशनल ग्रुप ने शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ  गुरु शरण महाराज द्वारा हनुमान का पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। साथ ही कलाकारों का फूलमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।सांस्कृतिक मंच पर कलाकारों ने “कृपा करो गोरीनाथ”, “अच्युतम केशवम राम नारायण”, “राधिका गोरी से”, “कन्हैया से कह दो”, “हनुमान जी बोलो” जैसे भजनों पर मनमोहक नृत्य एवं गायन प्रस्तुत किए। इसके अलावा राम दरबार, काली माता , शंकर-पार्वती, अघोरी नृत्य सहित विभिन्न धार्मिक झांकियों का सजीव प्रदर्शन किया गया, जिसने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।रामलीला में धनुष यज्ञ और विवाह लीला का मंचन

महोत्सव के अंतर्गत  हाथीवान सरकार आदर्श रामलीला मंडल, बरहा धाम द्वारा रामलीला मंचन भी किया जा रहा है। रविवार रात्रि को जनक विलाप, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, धनुष यज्ञ और भगवान श्रीराम के विवाह प्रसंग का जीवंत मंचन किया गया,कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंगल दास जी महंत, बिल्ली महाराज तालगांव एवं गब्बर बाबा द्वारा राम दरबार की आरती कर किया गया,रामलीला के दौरान कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष रूप से गणेश कुशवाहा (तितली रानी) के नृत्य ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।आज होगा बॉलीवुड नाइट का आयोजन,महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार 14 अप्रैल को हरियाणा से आए विक्की काजला एंड ग्रुप द्वारा बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक मंच पर कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिसे लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है।हनुमंत कथा में भक्तिमय वातावरण,पंडोखर धाम में आयोजित हनुमंत कथा के चतुर्थ दिवस पर उत्तराखंड से पधारे कथा व्यास ब्रज रास अभिषेक महाराज ने भगवान हनुमान की बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि इंद्र के वज्र प्रहार से हनुमान की ठोड़ी (हनु) टूटने के कारण ही उनका नाम ‘हनुमान’ पड़ा।कथा के दौरान उन्होंने बताया कि पवन देव द्वारा वायु रोक देने से सृष्टि में हाहाकार मच गया था, जिसके बाद सभी देवी-देवताओं ने हनुमान जी को अमोघ वरदान दिए। कथा स्थल पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर कथा का श्रवण करते रहे। इस अवसर पर मुख्य यजमान पवन सोनी द्वारा विधिवत पूजन एवं आरती भी की गई।खेत में आग से पांच बीघा गेहूं जलकर राख,इसी बीच पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ेरा धनौटी में एक किसान की पांच बीघा खड़ी गेहूं की फसल आग लगने से जलकर नष्ट हो गई। घटना सोमवार दोपहर करीब 1 बजे की है, जब कृषक राकेश राजपूत के खेत में अचानक आग भड़क उठी।सूचना मिलने पर पंडोखर धाम की निजी फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के खेतों को बचाया जा सका। वहीं, शासन की फायर ब्रिगेड तकनीकी खराबी के कारण प्रभावी भूमिका नहीं निभा सकी, जिससे प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं,समापन:पंडोखर धाम महोत्सव में जहां एक ओर भक्ति और संस्कृति का संगम देखने को मिल रहा है, वहीं किसानों के हित में उपार्जन केंद्र की शुरुआत जैसी पहलें जनसेवा का उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। हालांकि आगजनी जैसी घटनाएं और प्रशासनिक लापरवाही चिंताजनक भी बनी हुई l

रिपोर्टर : नितिन दांतरे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.