दिव्य चमत्कारों से आलोकित पंडोखर धाम: गुरुशरण महाराज के अवतरण दिवस पर उमड़ा आस्था का सागर
दतिया : दिव्य शक्तियों और चमत्कारों से परिपूर्ण पंडोखर धाम की महिमा अपार है। यहां आने वाला हर श्रद्धालु न केवल आध्यात्मिक शांति का अनुभव करता है, बल्कि उसकी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं,यह बात पंडोखर पीठाधीश्वर त्रिकालदर्शी संत गुरुशरण महाराज,ने 30वें पंडोखर धाम महोत्सव के दौरान कही। उन्होंने बताया कि धाम के दरबार में सच्चे मन से अर्जी लगाने पर विशेष रूप से प्रत्येक अमावस्या के मेले में बालाजी हनुमान जी भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं।हनुमान प्राकट्योत्सव से प्रारंभ हुआ यह भव्य महोत्सव 22 अप्रैल तक विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों के साथ निरंतर जारी है। देश-विदेश से आए श्रद्धालु इस महोत्सव में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही, लोग अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान हेतु गुरुदेव से मार्गदर्शन प्राप्त कर आत्मिक संतोष का अनुभव कर रहे हैं। गुरुशरण महाराज के अवतरण दिवस पर भव्य आयोजन 15 अप्रैल को पूज्य गुरुदेव,गुरुशरण महाराज के अवतरण दिवस के अवसर पर पंडोखर धाम में विशेष उत्सव का आयोजन किया गया,14-15 अप्रैल की मध्यरात्रि 12 बजे जैसे ही घड़ी ने समय बताया, शिष्य मंडल ने सांस्कृतिक मंच पर भव्य कार्यक्रम की शुरुआत की,गुरुदेव को फूल-मालाओं एवं ₹1,51,000 की दो विशाल नोटों की मालाएं अर्पित कर जन्मोत्सव मनाया गया। केक काटकर भक्तों ने अपनी श्रद्धा प्रकट की।इस अवसर पर हरियाणा से आए विक्की काजला एंड ग्रुप ने बॉलीवुड नाइट के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी। भजनों और सांस्कृतिक गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। पंजाबी सिंगर विक्रमजीत, ज्योति जिया, आरोही गुज्जर एवं विक्की काजला ने भक्ति और मनोरंजन का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया, विशेष आकर्षण रहे नन्हे कलाकार डुग्गू शर्मा, जिन्होंने खाटू श्याम भजन से सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा हनुमान की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ,कलाकारों का स्वागत तिलक एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। इस दौरान पंडोखर धाम के ट्रस्टी मुकेश गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। रामलीला में केवट संवाद ने बांधा समा,महोत्सव के अंतर्गत हाथीवान सरकार आदर्श रामलीला मंडल द्वारा रामलीला मंचन किया गया, जिसमें निषाद राज और केवट संवाद की प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया, कलाकारों ने अपने जीवंत अभिनय से भगवान राम की कथा को साकार कर दिया,रामलीला मंच का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पूजन एवं आरती के साथ किया गया। संगीत संगत में हारमोनियम, ढोलक और नक्कारे की मधुर ध्वनि ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।आज होगा अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलनमहोत्सव के तहत गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के प्रतिष्ठित कवि अपनी रचनाओं से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। प्रमुख कवियों में भुवन मोहिनी, प्रीति पांडे, विष्णु सक्सेना, सरदार प्रताप फौजदार, दिनेश देसी, अमन अक्षर, रवि नायक एवं मयंक बुधौलिया शामिल रहेंगे,राम कथा: जीवन को दिशा देने वाली अमृतधारा महोत्सव में आयोजित श्रीराम कथा के प्रथम दिवस पर ददरौआ धाम से पधारे* कथा व्यास पंडित पवन शास्त्री महाराज ने कहा कि राम कथा ही जीवन रूपी भवसागर से पार लगाने वाली सशक्त नौका है। उन्होंने बताया कि मनुष्य यदि अपनी व्यथा भगवान को सुनाए या भगवान की कथा अपने मन को सुनाए, दोनों ही स्थितियों में कल्याण संभव है।कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया, कथा के उपरांत आरती एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।संत समागम में देशभर के संतों का आगमन,गुरुशरण महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित भव्य संत समागम में देशभर के प्रतिष्ठित संतों ने भाग लिया,महामंडलेश्वर करौली शंकर महादेव, जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि महाराज, गोल्डन बाबा एवं स्वामी योगेश्वराचार्य महाराज सहित अनेक संतों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और गुरुदेव को शुभाशीष प्रदान किए।निष्कर्ष पंडोखर धाम महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संगम है। यहां हर दिन भक्तिl
रिपोर्टर : नितिन दांतरे


No Previous Comments found.