पंडोखर धाम महोत्सव में रामलीला, दंगल और कवि सम्मेलन की धूम, श्रद्धा मंच पर उमड़ा आस्था का सैलाब

दतिया : 30वें पंडोखर सरकार धाम महोत्सव एवं राम महायज्ञ की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पंडोखर धाम परिसर में धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रमों की भव्य श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है,महोत्सव के अंतर्गत रामलीला मंचन, विशाल दंगल, अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन तथा श्रद्धा मंच पर दरबार जैसे विविध आयोजनों ने श्रद्धालुओं और दर्शकों को भावविभोर कर दिया।रामलीला मंच पर सजी सीता हरण लीला महोत्सव के अंतर्गत आयोजित रामलीला मंच पर सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सूर्पणखा संवाद, लक्ष्मण द्वारा शूर्पणखा के नाक- कान छेदन एवं सीता हरण लीला का जीवंत मंचन किया गया। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय ने दर्शकों को त्रेतायुग की घटनाओं से जोड़ दिया।रामलीला मंच का शुभारंभ मुख्य अतिथि भगवती प्रसाद पटेरिया एवं पंडोखर धाम के शिष्य गब्बर बाबा द्वारा श्रीराम दरबार की आरती के साथ किया गया।विशाल दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम,धाम परिसर में आयोजित पारंपरिक विशाल दंगल के प्रथम दिवस पांच रोमांचक कुश्तियां आयोजित की गईं,पहली कुश्ती में अवनीश पहलवान (पंडोखर) ने दीपक पहलवान को पराजित कर 500 रुपये का पुरस्कार जीता।दूसरी कुश्ती में अजय देलुआ ने राज (हसनपुर) को हराकर 1100 रुपये का नकद इनाम प्राप्त किया।अन्य कुश्तियों में भी पहलवानों ने शानदार दांव- पेंच का प्रदर्शन किया। विजेता पहलवानों को पंडोखर पीठाधीश्वर  गुरु शरण  महाराज एवं ग्राम पंचायत सरपंच तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामकुमार शर्मा द्वारा नगद पुरस्कार प्रदान किए गए।दंगल का शुभारंभ महामंडलेश्वर  रामदास महाराज, त्रिदंडी स्वामी  महाराज (बक्सर, बिहार) एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश यादव द्वारा हनुमान जी के पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया,अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में गूंजे ठहाके,गुरुवार रात्रि आयोजित राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में देशभर से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कवियत्री सबीना आजमी ने सरस्वती वंदना “मां शारदे वरदान दो…” से किया।कवि पंकज त्यागी ( आगरा) ने वीर रस की कविताओं से उत्साह भर दिया, वहीं प्रीति पांडे, दिनेश देसी घी, अमन अक्षर , भुवन मोहिनी और विष्णु सक्सेना ने हास्य, श्रृंगार और भावनात्मक कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया,अंतरराष्ट्रीय कवि प्रताप फौजदारी की प्रस्तुति ने विशेष आकर्षण पैदा किया। उनकी कविताओं और अनुभवों ने श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। मंच पर अनूप शर्मा (मुंबई), गिरीश वाल्मीकि, सुघर सिंह सहित अनेक कवियों ने भी शानदार काव्य पाठ किया।श्रद्धा मंच पर दरबार, गुरु शरण महाराज के संदेश,शुक्रवार को श्रद्धा मंच पर आयोजित दरबार में पंडोखर पीठाधीश्वर गुरु शरण महाराज ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वजों की कृपा के बिना भगवान की कृपा भी पूर्ण रूप से प्राप्त नहीं होती।उन्होंने कहा कि जीवन की समस्याओं के समाधान हेतु पूर्वजों का सम्मान और संतुष्टि आवश्यक है। महाराज ने सात्विक बलि की परंपरा का उल्लेख करते हुए स्पष्ट किया कि सनातन धर्म में किसी जीव की हत्या पाप है, इसलिए सात्विक उपायों से ही पूर्वजों को तृप्त करना चाहिए।दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत- महंत और अतिथि उपस्थित रहे।श्रीराम कथा में भक्तों ने लिया आध्यात्मिक रस

महोत्सव के दौरान आयोजित श्रीराम कथा में कथा व्यास पंडित पवन शास्त्री महाराज (ददरौआ धाम) ने श्रद्धालुओं को रामकथा का भावपूर्ण श्रवण कराया। कथा के दौरान देवी-देवताओं का पूजन एवं आरती  मीरा देवी, सतीश कुमार सोनी एवं उनके परिजनों द्वारा संपन्न कराई गई,आज होगी भजन संध्या
महोत्सव के अंतर्गत शनिवार 18 अप्रैल को सांस्कृतिक मंच पर नीरज शर्मा गुरुजी एंड ग्रुप (छोटा खाटू श्याम, मेरठ) द्वारा खाटू श्याम भजनों की भव्य प्रस्तुति के साथ भजन संध्या आयोजित की जाएगी।निष्कर्ष, पंडोखर धाम महोत्सव में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक खेलों का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है,हर कार्यक्रम में उमड़ रही भीड़ इस आयोजन की लोकप्रियता और महत्व को दर्शा रही है।

रिपोर्टर - नितिन दांतरे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.