भाजपा ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन, मुख्यमंत्री सहित प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में आशुतोष तिवारी ने भरा नामांकन

 दतिया : दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपना अब तक का सबसे* बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के नामांकन के अवसर पर प्रदेश का शीर्ष नेतृत्व दतिया पहुंचा , जहां विशाल जनसभा और कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से चुनावी माहौल पूरी तरह भाजपा के पक्ष में बनाने का प्रयास किया गया,कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कैबिनेट मंत्री ऐदल सिंह कांसाना, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा , सेवड़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं संगठन के प्रमुख नेता उपस्थित रहे।सभी नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में जनता से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।नामांकन के बाद आयोजित विशाल जनसभा में भाजपा नेताओं ने कहा कि दतिया विधानसभा उपचुनाव केवल एक सीट का चुनाव नहीं, बल्कि विकास , सुशासन और जनसेवा की राजनीति को आगे बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और दतिया में भी अनेक विकास कार्य कराए गए हैं। आने वाले समय में इन कार्यों को और गति देने के लिए भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाना आवश्यक है।सभा में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब पूरे आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा। बड़ी संख्या में जिले के विभिन्न गांवों, कस्बों और शहर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भाजपा के समर्थन में नारे लगाए और पूरे उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं के जोश और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि दतिया का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की विजय के संकल्प के साथ पूरी निष्ठा और समर्पण से चुनाव मैदान में जुट चुका है।कार्यक्रम के दौरान यह संदेश भी दिया गया कि "हर गाँव, हर गली, हर रास्ता... दतिया में चप्पा-चप्पा भाजपा " का संकल्प केवल एक नारा नहीं, बल्कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता का प्रतीक है,भाजपा नेताओं ने दावा किया कि दतिया की जनता विकास और सुशासन की राजनीति के साथ मजबूती से खड़ी है तथा उपचुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जनसमर्थन प्राप्त होगा।वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने, घर-घर संपर्क अभियान चलाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया,उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और इन्हीं के अथक परिश्रम के बल पर पार्टी प्रत्येक चुनाव में सफलता प्राप्त करती रही है।कार्यक्रम के अंत में भाजपा नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के समर्थन, कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की एकजुटता के दम पर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी दतिया विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय दर्ज करेंगे और दतिया के विकास को नई गति देंगे।

रिपोर्टर : नितिन दांतरे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.