दतिया उपचुनाव: रावत समाज सम्मेलन में हेमंत खण्डेलवाल का बड़ा संदेश, बोले— भाजपा सभी समाजों के साथ
दतिया : दतिया विधानसभा उपचुनाव के अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के बीच भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को रावत समाज के प्रबुद्धजनों के साथ संवाद स्थापित कर सामाजिक संपर्क अभियान को गति दी। दतिया स्थित मोटेल रिसोर्ट में आयोजित बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने रावत समाज के प्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज को जोड़ने वाली पार्टी है, जो सभी वर्गों को साथ लेकर विकास और विश्वास की राजनीति करती है।उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की है।प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मंत्र को अपने कार्य का आधार बनाया है। पार्टी ने कभी किसी जाति, वर्ग या समुदाय के आधार पर राजनीति नहीं की, बल्कि हर समाज को समान सम्मान और समान अवसर देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है।प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हर वर्ग तक पहुंची योजनाओं का लाभ हेमंत खण्डेलवाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। इन योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को पक्के घर, किसानों को सम्मान निधि, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं तथा युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यही भाजपा की विकास की राजनीति है, जिसने देश और प्रदेश में विकास की नई तस्वीर प्रस्तुत की है।भाजपा समाज को जोड़ने की राजनीति करती है,प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पहचान सेवा, सुशासन और समावेशी विकास की राजनीति से है। भाजपा कभी समाज को बांटने की राजनीति नहीं करती बल्कि सभी समाजों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक समाज भाजपा के लिए समान रूप से सम्माननीय है और सभी की भागीदारी से ही विकसित भारत तथा विकसित मध्यप्रदेश का सपना साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग के सुख-दुःख में सहभागी बनकर सेवा का कार्य करता है और यही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है,समाज के बीच लगातार सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं का समाधान करना भाजपा की कार्यशैली का हिस्सा है।दतिया उपचुनाव को विकास और सुशासन की निरंतरता सेजोड़ा,खण्डेलवाल ने दतिया विधानसभा उपचुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि यह चुनाव केवल एक विधायक चुनने का अवसर नहीं है, बल्कि क्षेत्र के विकास, सुशासन और जनसेवा की निरंतरता बनाए रखने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने रावत समाज से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि उनकी जीत दतिया के विकास को नई गति प्रदान करेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि विकास की हर योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे,सरकार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है और आने वाले समय में भी विकास कार्यों की गति और तेज होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दतिया की जनता विकास और जनकल्याण की राजनीति के पक्ष में मतदान करेगी तथा भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाएगी।रावत समाज के समर्थन को बताया भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी,प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि रावत समाज का भाजपा के प्रति हमेशा विश्वास और समर्थन रहा है। उन्होंने समाज के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज का यह स्नेह और विश्वास पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है,भाजपा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।ये रहे उपस्थित बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, पूर्व मंत्री एवं मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष रामनिवास रावत, गंधर्व सिंह रावत, जवाहर सिंह रावत, जगदीश सिंह रावत सहित रावत समाज के प्रमुख प्रतिनिधि, प्रबुद्धजन, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - नितिन कुमार दांतरे
No Previous Comments found.