पुलिस कप्तान मयूर खंडेलवाल ने सेवढ़ा अनुभाग के तीन थानों का किया औचक निरीक्षण सेवढ़ा थरेट और भगुवापुरा थाने पहुंचे
दतिया//सेवढ़ा - जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस की कार्यप्रणाली का जमीनी स्तर पर जायजा लेने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल ने सेवढ़ा अनुभाग के तीन थानों का औचक निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक अचानक सेवढ़ा, थरेट एवं भगुवापुरा थाना पहुंचे, जिससे थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों में व्यवस्थाओं को लेकर सक्रियता देखने को मिली।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान थानों में उपलब्ध व्यवस्थाओं, पुलिस रिकॉर्ड और लंबित कार्यों की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने रिकॉर्ड रूम, बंदी गृह, महिला डेस्क सहित थाना परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। रिकॉर्ड के रख-रखाव तथा आवश्यक दस्तावेजों के व्यवस्थित संधारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। साथ ही थाना परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।थाना परिसर की स्वच्छता और व्यवस्थाओं पर विशेष जोर एसपी मयूर खंडेलवाल ने निरीक्षण के दौरान कहा कि थाने में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति पुलिस से सीधे संपर्क में आता है, इसलिए थाना परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थित वातावरण का विशेष महत्व है। उन्होंने थाना भवन के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता बनाए रखने तथा रिकॉर्ड और अन्य आवश्यक सामग्री को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।उन्होंने बंदी गृह की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा महिला डेस्क की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी ली। महिला संबंधी शिकायतों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने और पीड़ितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद कानून-व्यवस्था को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। थाना क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का व्यवहार आमजन के प्रति सहयोगात्मक और संवेदनशील होना चाहिए। क्षेत्र में होने वाली छोटी- बड़ी घटनाओं की जानकारी पुलिस तक समय पर पहुंचे, इसके लिए पुलिस को स्थानीय नागरिकों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखना चाहिए,अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश, एसपी ने थाना प्रभारियों से थाना क्षेत्र में अपराध की स्थिति और पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए।उन्होंने अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए थाना स्तर पर लगातार कार्रवाई करने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज न किया जाए रात्रि गश्त और पेट्रोलिंग लगातार जारी रखने पर जोर
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने नाइट गश्त और पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि रात्रि के समय थाना क्षेत्र में पुलिस की प्रभावी मौजूदगी बनी रहे और संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर नियमित पेट्रोलिंग की जाए,उन्होंने कहा कि रात्रि गश्त केवल औपचारिकता न हो, बल्कि पुलिसकर्मी सक्रिय रूप से क्षेत्र में भ्रमण करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें। आवश्यकता के अनुसार प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।पुलिसकर्मियों से किया सीधा संवाद पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने थानों में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी संवाद किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से उनकी ड्यूटी, थाना क्षेत्र की परिस्थितियों और सामने आने वाली चुनौतियों के संबंध में जानकारी ली ,एसपी ने पुलिसकर्मियों को पूरी सजगता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने थाना प्रभारियों से कहा कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए टीम भावना से कार्य करें,पुलिस की सक्रियता और बेहतर समन्वय से अपराध नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है,रिकॉर्ड का किया अवलोकन,औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थानों में संधारित विभिन्न रिकॉर्ड का भी अवलोकन किया। उन्होंने रिकॉर्ड के व्यवस्थित रख-रखाव और आवश्यक प्रविष्टियों को समय पर अद्यतन रखने के निर्देश दिए। एसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि पुलिसिंग से संबंधित अभिलेखों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखा जाए।पुलिस अधीक्षक के इस औचक निरीक्षण को थाना स्तर पर पुलिसिंग की व्यवस्थाओं की समीक्षा और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है,निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला सहित संबंधित थाना प्रभारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - नितिन कुमार दांतरे
No Previous Comments found.