काम्बिंग गश्त में सेवढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के मामले में डेढ़ साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
दतिया : सेवढ़ा, जिले में फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में सेवढ़ा थाना पुलिस ने रात्रिकालीन काम्बिंग गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार 01 अक्टूबर 2026 की रात्रि थाना सेवढ़ा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में काम्बिंग गश्त की जा रही थी। इसी दौरान थाना प्रभारी सेवढ़ा उनि. राजीव बिरथरे को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि आर्म्स एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहा स्थाई वारंटी क्षेत्र में मौजूद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए,मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस टीम ने मौके से निक्कन उर्फ निक्की शर्मा पुत्र रामजकुमार शर्मा, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम सिकरी, थाना इन्दरगढ़, जिला दतिया को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी वर्ष 2021 में दर्ज आर्म्स एक्ट के प्रकरण में न्यायालयीन कार्रवाई के दौरान लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके विरुद्ध स्थाई वारंट जारी था। पुलिस के मुताबिक आरोपी करीब डेढ़ वर्ष से फरार चल रहा था। लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। काम्बिंग गश्त के दौरान प्राप्त विश्वसनीय सूचना के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार कार्रवाई,जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सेवढ़ा पुलिस द्वारा रात्रि में काम्बिंग गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं फरार आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम की सक्रियता और सूचना तंत्र की मदद से लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत चावला तथा एसडीओपी सेवढ़ा दिव्या राजावत के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेवढ़ा उनि. राजीव बिरथरे एवं पुलिस टीम द्वारा की गई।इनकी रही सराहनीय भूमिका,स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी में उनि. राजीव बिरथरे, सउनि. प्रेम सिंह इन्दौरिया, प्र.आर. 784 अखलेश सेंथिया, आर. 415 भानूप्रताप कौरव तथा आरक्षक चालक चन्द्रकान्त मौर्य की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।सेवढ़ा पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के विरुद्ध पुलिस की लगातार जारी कार्रवाई का संदेश गया है। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।
रिपोर्टर : नितिन कुमार दांतरे

No Previous Comments found.