यहां डेट पर जाने के पैसे देती है सरकार, रेस्त्रां-सिनेमा जाना Free, शादी पक्की होते ही मिलते हैं 25 लाख!
साउथ कोरिया आजकल एक अनोखी स्थिति से जूझ रहा है। देश की तरक्की तो हो रही है, लेकिन लोग अपने काम में इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास निजी जीवन के लिए समय ही नहीं बचा। सुबह उठते ही लोग सीधे ऑफिस चले जाते हैं, दिनभर काम में व्यस्त रहते हैं और शाम को बस आराम करते हैं। न डेटिंग लाइफ है, न ही कोई सामाजिक संबंध बनाने की इच्छा।इस वजह से देश में बच्चों का जन्म दर काफी घट गई है।
अब साउथ कोरियाई सरकार इस समस्या का हल ढूंढ रही है। उन्होंने कुछ सख्त और नए कदम उठाए हैं। सरकार अब लोगों को डेटिंग के लिए पैसे दे रही है, शादी का खर्च उठाने को तैयार है, और यदि बच्चे पैदा हों, तो उनकी जिम्मेदारी भी खुद लेगी।
सरकार का मकसद साफ़ है लोग रिलेशनशिप में आएं और बच्चे पैदा करें। इसके लिए लोगों के अकाउंट में अच्छी रकम भेजी जा रही है। अब बस ज़रूरत है कि लड़का और लड़की एक-दूसरे से मिलें।
डेटिंग का सारा खर्च फ्री
यहां अगर आपने किसी पार्टनर के साथ डेट पर जाने का फैसला किया है तो ये आपके लिए फ्री होगा. कोरियन सरकार डेट पर जाने के लिए लोगों को 350 डॉलर यानी करीब 31 हजार रुपए देती है.. इससे आप रेस्त्रां में साथ बैठकर खा सकते हैं, फिल्म देखने जा सकते हैं या साथ में कोई भी एक्टिविटी कर सकते हैं. डेट में अगर आपके पेरेंट्स भी मिल रहे हैं तो इसका भी खर्चा अलग से दिया जाएगा.
शादी पर मिलेंगे 25 लाख
भारत में सरकार समय-समय पर सामूहिक विवाह का आयोजन करती है, जिसमें कई जोड़े एक साथ शादी करते हैं। ऐसे समारोह में नवविवाहित जोड़ों को घर के जरूरी सामान दिए जाते हैं।वहीं, साउथ कोरिया में शादी करने पर सरकार एक जोड़े को लगभग 25 लाख रुपये तक देती है। इसके अलावा, बच्चों के जन्म पर भी अतिरिक्त आर्थिक मदद मिलती है। इसका कारण है कि यहां जीवन यापन की लागत बहुत ज्यादा बढ़ गई है। महंगाई इतनी है कि लोग चाहकर भी बच्चे पैदा करने से बचते हैं।
अधिकतर लोग अपने करियर और व्यक्तिगत विकास में व्यस्त हैं। इसी चुनौती का समाधान ढूंढते हुए, सरकार अब लोगों को पैसे देकर उन्हें रिलेशनशिप और परिवार बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

No Previous Comments found.