खेतों में पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने सुनी किसानों की पीड़ा, किया नुकसान का जायज़ा

दतिया - अतिवृष्टि (अधिक वर्षा) से दतिया जिले के किसानों पर आई प्राकृतिक आपदा की मार ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। धान सहित अन्य खरीफ फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसी संकट की घड़ी में किसानों का मनोबल बढ़ाने और उनकी वास्तविक स्थिति जानने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी दतिया के तत्वावधान में कांग्रेस का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल शनिवार को जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर किसानों से मिला।प्रतिनिधि मंडल में भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व विधायक घनश्याम सिंह, तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा प्रमुख रूप से शामिल रहे। इन नेताओं ने खेतों में पहुंचकर अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया, किसानों से चर्चा की और उनकी पीड़ा को करीब से जाना। किसानों के दर्द से रूबरू हुए कांग्रेस नेता,भ्रमण दल ने दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम वरगांय, बामरौल, नन्दपुर, रैपुरा, सेपुरा, उपरांय,सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुनारी, भदौना, भरसुला , तिलैथा, उचाड, लांच, ररुआजीवन, पड़री तथा भांडेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोदन, माधोपुरा, बागपुरा, खिरिया गोपी में जाकर फसलों की वास्तविक स्थिति का जायज़ा लिया।किसानों ने कांग्रेस नेताओं के समक्ष बताया कि लगातार हुई भारी बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया, जिससे धान, उड़द, सोयाबीन जैसी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। किसानों ने कहा कि अब उनके सामने आजीविका चलाने का संकट खड़ा हो गया है।फसलों का नुकसान पूर्ण, सरकार तत्काल दे राहत राशि” — फूल सिंह बरैया,भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया ने खेतों में किसानों से बात करते हुए कहा कि “अतिवृष्टि से जिले की अधिकांश धान फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। किसानों ने सालभर की मेहनत की, लेकिन अब उनके सामने परिवार चलाने की चिंता है। राज्य सरकार को बिना देरी किए किसानों को राहत राशि जारी करनी चाहिए।संकट की घड़ी में कांग्रेस किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है” — घनश्याम सिंह,पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के प्रदेश महासचिव घनश्याम सिंह ने कहा कि यह समय किसानों के लिए सबसे कठिन है। उन्होंने कहा , “प्राकृतिक आपदा ने किसानों की कमर तोड़ दी है। कांग्रेस पार्टी हर किसान के साथ मजबूती से खड़ी है। हम शासन-प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द नुकसान का निष्पक्ष सर्वे कराया जाए और पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवज़ा दिया जाए। यदि आवश्यक हुआ तो हम इस विषय को प्रदेश स्तर तक उठाएंगे।यदि किसानों को न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस करेगी जेल भरो आंदोलन” —  बगदा,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि फसलों के नुकसान का आंकलन पूरी पारदर्शिता से करे और प्रत्येक प्रभावित किसान को बिना किसी भेदभाव के सहायता राशि उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा, “यदि शासन ने किसानों की बात नहीं सुनी और उचित मुआवज़ा नहीं दिया गया, तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरेगी और किसानों के समर्थन में जेल भरो आंदोलन करेगी।” वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का बड़ा ,भ्रमण दल में वरिष्ठ कांग्रेस नेता वनमाली पाल, पूरन सिंह दाऊ, रामजी दुबे (नन्दपुर), हरिमोहन गुर्जर (इंदरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष), नारायण सिंह बाबूजी, स्वामीशरण कुशवाहा, आनंद चौबे, रामेश्वर चौबे, शिरोमणि सोलंकी, विक्कू दागी, रामबाबू चौबे, विष्णु गुर्जर, नरेंद्र गुर्जर, शैलेंद्र सिंह धाकड़, अखिलेश दुबे, मानस दुबे, समर सिंह रावत, रणवीर सिंह रावत , राजकुमार यादव, सोनू चौहान, गुड्डू पटेल, सोनू परिहार, वीरेंद्र रावत सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कांग्रेस नेताओं ने किसानों को भरोसा दिलाया कि इस संकट की घड़ी में पार्टी उनके साथ है और उनकी आवाज को प्रशासन व शासन तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

रिपोर्टर - नितिन कुमार दांतरे 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.