बिजली बिल बकायादार शस्त्रधारियों पर सख्ती, 36 को नोटिस

दतिया - बिजली बिल वसूली को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बकाया बिजली बिल रखने वाले शस्त्र लाइसेंसधारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू होते ही हड़कंप मच गया है। कलेक्टर के निर्देश पर 36 शस्त्रधारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (वृत दतिया) के महाप्रबंधक द्वारा बकायादारों की सूची कलेक्टर को सौंपी गई थी। जांच में सामने आया कि कई उपभोक्ता लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे, जबकि उनके पास वैध शस्त्र लाइसेंस मौजूद हैं। नियमों के तहत कार्रवाई विद्युत विभाग के अनुसार, जिन व्यक्तियों पर शासकीय देनदारी बकाया होती है, वे शस्त्र लाइसेंस रखने के पात्र नहीं माने जाते। इसी आधार पर प्रशासन ने ऐसे लाइसेंसधारियों को चिन्हित कर कार्रवाई शुरू की है। लाइसेंस निरस्तीकरण की चेतावनी नोटिस जारी कर संबंधित 36 लोगों से जवाब मांगा गया है। स्पष्ट किया गया है कि तय समय सीमा में बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने पर उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पहले भी हुई बड़ी कार्रवाई प्रशासन इससे पहले 156 शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर चुका है। सख्ती का असर भी दिख रहा है—कार्रवाई के डर से अब तक 260 बकायादार उपभोक्ता अपने बिजली बिल जमा कर चुके हैं।


रिपोर्टर - नितिन दांतरे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.