पंडोखर सरकार धाम महोत्सव में उमड़ा आस्था का सागर
दतिया - पंडोखर सरकार धाम में आयोजित 30वें पंडोखर धाम महोत्सव एवं नव कुंडीय श्रीराम महायज्ञ इन दिनों पूरे क्षेत्र में आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना हुआ है,पंडोखर पीठाधीश्वर परम पूज्य गुरु शरण महाराज के पावन सानिध्य में चल रहे इस भव्य आयोजन में देश के विभिन्न कोनों से साधु-संत, महंत, मंडलेश्वर और श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं,लगातार बढ़ती संतों की उपस्थिति के चलते धाम परिसर में ‘मिनी कुंभ’ जैसा दिव्य वातावरण निर्मित हो गया है।2 अप्रैल से प्रारंभ हुए इस महोत्सव में प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, वेद मंत्रों का उच्चारण, यज्ञ-हवन और भक्ति कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है । संपूर्ण धाम परिसर भगवा रंग और भक्ति भाव से सराबोर नजर आ रहा है। अवतरण दिवस पर संतों का विराट संगम, गुरु शरण जी महाराज के दीर्घायु की कामना15 अप्रैल को पंडोखर पीठाधीश्वर गुरु शरण महाराज का अवतरण दिवस अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश के कई प्रतिष्ठित संतों और धर्मगुरुओं की उपस्थिति ने आयोजन को और भव्य बना दिया।मुख्य रूप से राघवेंद्राचार्य महाराज (जयपुर), महंत सोमेश्वरानंद ब्रह्मचारी महंत त्रिलोकी रामदास (ओरछा धाम), बुंदेलखंड योगी अर्पित दास (झांसी), इंद्रेश भाई साहब, महामंडलेश्वर साकेत बिहारी महाराज , दिवाकर शास्त्री, अखंड भाई साहब, सचिन भाई साहब, पूर्व मंत्री सुरेश राजखेड़ा, जगतगुरु स्वामी चक्रपाणि महाराज, गोल्डन बाबा सहित अनेक महामंडलेश्वर, आचार्य , संत और साध्वी उपस्थित रहे।
सैकड़ों संतों एवं विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गुरु शरण महाराज के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। पूरे परिसर में भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संचार देखने को मिला,रामलीला मंच पर ‘भरत मिलाप’ ने भावुक किया, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम,महोत्सव के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। 15-16 अप्रैल की दरमियानी रात रामलीला मंच से ‘दशरथ मरण’ और ‘भरत मिलाप’ जैसी भावपूर्ण लीलाओं का मंचन किया गया, जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे।रामलीला मंच का शुभारंभ अयोध्या से पधारे पूज्य घनश्याम दास महाराज , लाल मन जी महाराज, भगवती पटेरिया, फक्कड़ बाबा और गब्बर बाबा द्वारा श्रीराम दरबार की आरती कर किया गया।आज होगा भोजपुरी नाइट और विशाल दंगल का आयोजन महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार 17 अप्रैल को सांस्कृतिक मंच पर प्रसिद्ध कलाकार आम्रपाली दुबे, रक्षा गुप्ता और आर्यन बाबू एंड ग्रुप द्वारा भोजपुरी नाइट का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही महिला एवं पुरुष पहलवानों के बीच विशाल दंगल का भी आयोजन रखा गया है, जिसमें विभिन्न प्रदेशों से आए पहलवान अपने दांव-पेंच दिखाएंगे।भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, हप्पू सिंह की कॉमेडी ने लगाया हास्य का तड़का,महोत्सव के दौरान आयोजित भजन संध्या में सुप्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर एंड ग्रुप ने देवी-देवताओं के भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया।मैया अंबे रानी…”, “मेरे पंडोखर सरकार तेरे दीवाने आए हैं…” जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।वहीं टीवी जगत के लोकप्रिय कॉमेडियन योगेश त्रिपाठी ‘दरोगा हप्पू सिंह’ ने अपनी हास्य प्रस्तुति से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। उनकी कॉमेडी पर पूरा पंडाल तालियों और ठहाकों से गूंज उठा।कार्यक्रम के दौरान पंडाल खचाखच भरा रहा और जो दर्शक मंच के पास नहीं पहुंच सके, उन्होंने बड़ी स्क्रीन पर कार्यक्रम का आनंद लिया,श्रीराम कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सती चरित्र से मिली जीवन की सीख महोत्सव के अंतर्गत चल रही श्रीराम कथा में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। ददरौआ धाम से पधारे कथा व्यास पंडित पवन शास्त्री महाराज ने सती चरित्र की मार्मिक कथा का वर्णन करते हुए भक्ति में अटूट विश्वास की आवश्यकता पर बल दिया।उन्होंने बताया कि माता सती द्वारा भगवान श्रीराम की परीक्षा लेने का प्रयास और उसके परिणामस्वरूप उत्पन्न परिस्थितियां यह सिखाती हैं कि भक्ति में संदेह और अहंकार का स्थान नहीं होना चाहिए। कथा के माध्यम से उन्होंने माता पार्वती के जन्म सहित अनेक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया।कथा के समापन पर श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान से पूजन और आरती की गई।आस्था, संस्कृति और श्रद्धा का अद्भुत संगम बना पंडोखर धाम,पंडोखर सरकार धाम महोत्सव न केवल धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह आस्था, संस्कृति, भक्ति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम बन चुका है,साधु-संतों की विशाल उपस्थिति, भक्ति कार्यक्रमों की निरंतरता और श्रद्धालुओं की अपार भीड़ इस आयोजन को एक ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान कर रही है।आगामी दिनों में भी महोत्सव के तहत कई भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे यह आध्यात्मिक उत्सव और अधिक ऊंचाइयों को छूता नजर आ रहा है।
रिपोर्टर - नितिन कुमार दांतरे

No Previous Comments found.